Monday, February 24, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडDehradun Earthquake : उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, 2 दिन में 4...

Dehradun Earthquake : उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, 2 दिन में 4 बार डोली धरती

Dehradun Earthquake : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक बार फिर धरती डोली। आज तड़के 5:48 बजे भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। इससे लोग दहशत में आ गए। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

2 दिनों में चार बार महसूस किए भूकंप के झटके          

बता दें, पिछले दो दिन में उत्तरकाशी में चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.04 मापी गई। इसका केंद्र तहसील डुण्डा के ग्राम खुरकोट और भरणगांव के मध्य के वन क्षेत्र में था। वहीं बीते कल शुक्रवार को जिला मुख्यालय समेत मनेरी, भटवाड़ी व डुंडा क्षेत्र भूकंप के तीन झटकों से दहल गया।

ये भी पढ़ें: मेरठ मुठभेड़ में बदमाश नईम बाबा ढेर, भाई-भाभी समेत 5 लोगों का किया था कत्ल

Dehradun Earthquake : भूकंप के दौरान वरुणावत पर्वत पर हुआ भूस्खलन

भूकंप के दौरान वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा और पत्थर गिरे थे। भूकंप का पहला झटका 7:41 बजे, दूसरा 8:19 और तीसरा 10:59 बजे पर महसूस किया गया। पहले दो झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर क्रमश: 2.7 और 3.5 थी। इनका केंद्र भी उत्तरकाशी जनपद में ही स्थित था। तीसरा भूकंप इतना कमजोर था कि, इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर दर्ज नहीं हो पाई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें