Monday, October 28, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeमनोरंजन'नागिन' फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने रचाई शादी, सामने आईं तस्वीरें

‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने रचाई शादी, सामने आईं तस्वीरें

Mumbai : ‘नागिन’ फेम टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) शादी ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी के साथ शादी के बंधन में बंध गई। वहीं पिछले कुछ दिनों से इन दोनों की शादी को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही थीं। सुरभि ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

बॉयफ्रेंड सुमित सूरी के साथ रचाई शादी        

गौरतलब है कि, सुरभि और सुमित लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। इसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। बता दें, उनकी शादी एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी। ये शहर की भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर एक नेशनल पार्क में हुई। 36 साल की सुरभि ने अपनी शादी के लिए देवभूमि उत्तराखंड को चुना। बता दें, सुरभि और सुमित की शादी जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के एक रिसॉर्ट में हुई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti)

लाल जोड़े के साथ पहनी मैचिंग ज्वेलरी 

सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti)  ने शादी के लिए लहंगा चुना था। इसके साथ उन्होंने खूबसूरत मैचिंग ज्वेलरी पहनी थी। तो इस खास दिन के लिए सुमित ने सफेद शेरवानी पहनी थी। इस शादी में केवल कुछ लोग और उनके परिवार ही मौजूद थे। सुरभि ने शादी की तस्वीरों को हैप्पी मैरिज, कैप्शन के साथ पोस्ट किया।

ये भी पढ़ें: ‘भूखों’ के लिए शेफ बनीं Farah Khan, ऑमलेट बनाते वीडियो वायरल

फैंस ने सुरभि को दी शादी की शुभकामनाएं 

फैंस और सेलिब्रिटीज सुरभि और सुमित दोनों को शादीशुदा जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस पोस्ट पर उनके फैंस के जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। इस बीच, सुरभि और सुमित दोनों पिछले कुछ सालों से साथ हैं। हालांकि, इन दोनों ने इस रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था। लेकिन अब सुरभि ने अपनी शादी का ऐलान कर अपने फैंस को चौंका दिया है। बता दें, दोनों की मुलाकात एक म्यूजिक वीडियो शूट के दौरान हुई थी और तब से वो साथ हैं और अब शादी के बंधन में बंध गए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें