Saturday, October 26, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeअन्यMainpuri: वेतन न मिलने से नाराज स्मार्ट मीटर लगाने वाले कर्मचारी हड़ताल...

Mainpuri: वेतन न मिलने से नाराज स्मार्ट मीटर लगाने वाले कर्मचारी हड़ताल पर, दी ये चेतावनी

Mainpuri: शनिवार की सुबह नगला पजावा स्थित कार्यालय में स्मार्ट मीटर लगाने वाले कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह 10 बजे से दर्जनों कर्मचारी वेतन न मिलने की समस्या को लेकर धरने पर बैठ गए।

वेतन न मिलने से बढ़ा संकट

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें ₹12,000 प्रतिमाह वेतन पर रखा गया था, लेकिन पिछले दो माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है। इस समस्या से परेशान होकर उन्होंने धरने का रास्ता अपनाया और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी ने उन्हें समय पर वेतन देने का वादा किया था, लेकिन दो माह से उनकी मेहनत का भुगतान नहीं किया गया है।

समस्याओं को किया गया नजरअंदाज 

कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी आजीविका के लिए इसी नौकरी पर निर्भर हैं और वेतन न मिलने से उन्हें अपने परिवार का भरण-पोषण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी, लेकिन उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया गया।

यह भी पढ़ेंः-By-election: करहल विधानसभा उपचुनाव में सपा और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला

आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

मजबूरन उन्हें धरने पर बैठने का निर्णय लेना पड़ा है। धरने पर बैठे एक कर्मचारी ने बताया कि हम यहां दिन-रात मेहनत करते हैं और स्मार्ट मीटर लगाने का काम करते हैं, लेकिन हमें समय पर वेतन नहीं मिलता। ऐसे में हमारे लिए काम करना मुश्किल हो गया है। धरने पर पहुंचे कर्मचारियों ने मांग की कि उन्हें जल्द से जल्द उनका बकाया वेतन दिया जाए, ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति को संभाल सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे और इसकी जिम्मेदारी कंपनी की होगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें