Friday, October 25, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशभक्ति कभी अभिमानी को स्वीकार नहीं करतीः कथाव्यास चित्रलेखा

भक्ति कभी अभिमानी को स्वीकार नहीं करतीः कथाव्यास चित्रलेखा

सुल्तानपुरः कुड़वार ब्लाक के पूरे लेदई में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान गुरुवार को व्यासपीठ से कथा सुनाते हुए कथाव्यास चित्रलेखा ने कहा कि भक्ति में अभिमान के लिए कोई स्थान नहीं है। अभिमानी को भक्ति कभी स्वीकार नहीं करती।

भावविभोर दिखे श्रद्धालु

उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की लीला का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि सभी रंगों में काला ही ऐसा है जो सभी रंगों से भारी है। काले रंग में सभी रंग मिलकर काला हो जाता है। इसी तरह कन्हैया भी सभी के प्रिय हैं। उन्होंने कहा कि कन्हैया को मनाना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि कन्हैया ऐसे हैं कि देते नहीं बल्कि छीन लेते हैं। अगर किसी पर कृपा हो जाए तो उसे छोड़ते नहीं।

भजनों पर झूम उठे श्रोता 

भाजपा नेता रामचंद्र मिश्र के संयोजन में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। कुड़वार ब्लाक के पूरे लेदई बह्मरपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान व्यास चित्रलेखा द्वारा गाए गए भजनों पर श्रोता झूम उठे। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के गोकुल से मथुरा जाने की कथा सुनाई। उन्होंने कंस वध का वर्णन सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में मजबूत होगा रोड नेटवर्क, PMGSY के तहत मिलेंगे 4 हजार करोड़ रुपये

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

सीताराम वर्मा विधायक लम्भुआ, संजय सिंह त्रिलोक चंदी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, बीडीओ बल्दीराय वैशाली चोपड़ा (ज्वाइंट मजिस्ट्रेट) राजेश शुक्ला, पूर्व जिला मंत्री महेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष यज्ञ प्रसाद सिंह, शशिकांत तिवारी, आयोजक भाजपा नेता रामचन्द्र मिश्र ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। यहां राममूरत मिश्र, राम अवध मिश्र, राम अचल मिश्र, शुभम मिश्र, प्रदीप शुक्ल, गांधी सिंह, मोंटी मिश्र, शुभम मिश्र, सुजीत मिश्र, राम शब्द मिश्र, सुरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें