Thursday, October 24, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeबिहारबिहार: सारण कांड में थाना प्रभारी पर गिरी गाज, दो लोग हिरासत...

बिहार: सारण कांड में थाना प्रभारी पर गिरी गाज, दो लोग हिरासत में, हथियार बरामद

Chapra News : बिहार के सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र में चुनावी हिंसा के कारण हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों के घायल होने के मामले में थाना प्रभारी पर गाज गिरी है। थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को नगर थाने के तेलपा के पास दो पक्षों के बीच झड़प के दौरान गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें एक पक्ष के तीन लोगों को गोली लग गयी। इस घटना में चंदन कुमार की मौत हो गयी, जबकि मनोज राय और गुड्डु राय गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस का कहना है कि दोनों खतरे से बाहर हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजन के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः- राहुल गांधी हाजिर हो…रांची कोर्ट ने दूसरी बार जारी किया समन, जानें पूरा मामला

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संभावित आरोपियों रामाकांत सिंह और रविकांत सिंह को हिरासत में ले लिया है। उनकी तलाशी के दौरान हथियार और गोलियां बरामद हुईं। एफएसएल टीम ने भी घटना स्थल की जांच की है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में प्रथम दृष्टया लापरवाही के आरोप में नगर थाना प्रभारी अश्विनी कुमार तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है और उनके स्थान पर किसी अन्य पदाधिकारी को थानेदार नियुक्त करने का चुनाव आयोग से अनुरोध किया गया है।

इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। घटना स्थल और उसके आसपास पुलिस तैनात कर दी गई है। अर्धसैनिक बल भी इलाके में लगातार फ्लैग मार्च कर रहे हैं। पुलिस ने संभावना जताते हुए कहा कि सोमवार को सारण लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग के दिन मतदान केंद्र संख्या 318, 319 के पास बीजेपी और राजद कार्यकर्ताओं के बीच विवाद, गाली-गलौज और पथराव हुआ था। उसी का नतीजा है मंगलवार की घटना।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें