Tuesday, October 22, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डHaryana Cabinet: हरियाणा में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, जानें किसे...

Haryana Cabinet: हरियाणा में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

Haryana Cabinet , चंडीगढ़ः हरियाणा में सरकार बनने के बाद अब मंत्रालयों का बंटवारा भी हो गया है। रविवार देर रात मंमंत्रियों को उनके विभाग आवंटित कर दिए गए। खात बात यह है कि सीएम नायब सिंह सैनी ने गृह और वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। साथ ही पिछली मनोहर सरकार के दौरान विवाद का विषय रहे सीआईडी ​​विभाग को अपने पास ही रखा है। सीएम सैनी के बाद अनिल विज दूसरे नंबर पर हैं, लेकिन उन्हें औसत विभाग दिए गए हैं। जबकि अरविंद शर्मा, राव नरबीर, महिपाल ढांडा को चार-चार विभाग आवंटित किए गए हैं।

जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

बता दें कि हरियाणा सरकार की ओर से रविवार रात 11.55 बजे जारी अधिसूचना के मुताबिक सीएम नायब सैनी ने कुल 12 विभाग अपने पास रखे हैं। इनमें गृह विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग, वित्त विभाग, योजना विभाग, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा-संस्कृति विभाग, नगर एवं ग्राम योजना एवं शहरी संपदा विभाग, अभियोजन विभाग, सामान्य प्रशासन, सबके लिए आवास, सीआईडी, विधि एवं विधायी विभाग, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग शामिल हैं। इसके अलावा वे सभी विभाग मुख्यमंत्री के पास रहेंगे जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः- हरियाणा में एक बार फिर नायब सैनी सरकार, अनिल विज समेत ये नेता बने मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

कैबिनेट मंत्री अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज की सीएम के बाद दूसरा पद होगा उन्हें परिवहन विभाग, ऊर्जा विभाग, श्रम विभाग, कृष्ण लाल पंवार को पंचायत एवं विकास, खान एवं भूविज्ञान विभाग, पर्यावरण एवं वन विभाग, विदेश सहयोग विभाग, राव नरबीर को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, सैन्य एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग दिए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा

कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा को संसदीय मामले, नागरिक उड्डयन विभाग, अभिलेखागार विभाग, शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग, विपुल गोयल को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग।

  • अरविंद शर्मा- सहकारिता विभाग के अलावा जेल विभाग, चुनाव विभाग, हेरिटेज एवं पर्यटन विभाग दिया गया है।
  • श्याम सिंह राणा- कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्य पालन विभाग दिए गए हैं।
  • रणबीर गंगवा- जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा लोक निर्माण विभाग दिया गया है।
  • कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवाएं) विभाग, आतिथ्य विभाग, वास्तुकला विभाग।
  • कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी- महिला एवं बाल विकास विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग।
  • आरती राव- स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, आयुष विभाग।
  • राजेश नागर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले (स्वतंत्र प्रभार), मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग (स्वतंत्र प्रभार)।
  • गौरव गौतम (राज्य मंत्री) – युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार), खेल विभाग (स्वतंत्र प्रभार) तथा विधि एवं विधायी विभाग मुख्यमंत्री के साथ संबद्ध किया गया है।

सीएम सैनी ने 13 मंत्रियों के साथ ली शपथ 

गौरतलब है कि नायब सिंह सैनी ने 17 अक्टूबर को पंचकूला में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। सैनी मंत्रिमंडल में 13 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए के तमाम बड़े नेता मौजूद थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें