Sunday, October 20, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeअन्यPunjab by-polls: AAP ने इन सीटों पर किया उम्मीदवारों का किया ऐलान,...

Punjab by-polls: AAP ने इन सीटों पर किया उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखिए लिस्ट

Punjab by-election: आम आदमी पार्टी ने पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने एक पुराने प्रत्याशी को मैदान में उतारा है जबकि तीन अन्य सीटों पर नए चेहरों पर दांव लगाया है। पंजाब की इन चारों सीटों के विधायक अब सांसद बन गए हैं। उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा भी दे दिया है। बरनाला से विधायक रहे गुरमीत सिंह मीत हेयर अब संगरूर से सांसद हैं।

किसको कहां से मिला टिकट

वहीं, गिद्दड़बाहा से विधायक रहे अमरिंदर सिंह राजा वडिंग अब लुधियाना से सांसद हैं। राजकुमार चब्बेवाल चब्बेवाल विधानसभा से विधायक थे। अब वे होशियारपुर से सांसद चुने गए हैं। वहीं, डेरा बाबा नानक से विधायक रहे सुखजिंदर सिंह रंधावा अब गुरदासपुर से सांसद बन गए हैं। रविवार को जारी सूची के अनुसार मुक्तसर जिले की गिद्दड़बाहा सीट से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को टिकट दिया गया है।

ढिल्लों पहले अकाली दल में थे और सुखबीर बादल के करीबियों में से एक थे। उपचुनाव में टिकट कटने की संभावना को देखते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। होशियारपुर की चब्बेवाल सीट से ईशान चब्बेवाल को टिकट दिया गया है। ईशान के पिता डॉ. राजकुमार चब्बेवाल होशियारपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। 2022 में चब्बेवाल ने यहां से विधानसभा चुनाव जीता था। वह कांग्रेस विधायक दल के उपनेता भी थे। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने पार्टी बदल ली थी और आम आदमी पार्टी में चले गए थे।

यह भी पढ़ेंः-Firozabad News : जमीन विवाद को लेकर दो भाईयों में खूनी संघर्ष, बड़े भाई की हुई मौत

हरिंदर सिंह धालीवाल को बरनाला से टिकट दिया गया है। 2022 में इस सीट पर आम आदमी पार्टी के गुरमीत मीत हेयर ने जीत दर्ज की थी। मीत हेयर के सांसद बनने से यह सीट खाली हुई है। हरिंदर बरनाला जिले के गांव छीनीवाल से हैं। वह किसान परिवार से हैं। उनके पिता पशु चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। मीत हेयर और हरिंदर सिंह स्कूल के दिनों से दोस्त हैं। डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा को फिर से टिकट दिया गया है। 2022 के चुनाव में वे कांग्रेस उम्मीदवार सुखजिंदर रंधावा से महज 466 वोटों से हार गए। सुखजिंदर रंधावा ने 2024 में गुरदासपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा। जिसके चलते यह सीट खाली हो गई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें