Friday, October 25, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडHaldwani: तेज गति से दौड़ाई बाइक तो होगा चालान, ANPR कैमरों से...

Haldwani: तेज गति से दौड़ाई बाइक तो होगा चालान, ANPR कैमरों से हो रही निगरानी

Haldwani News : हल्द्वानी शहर में यातायात नियमों की लगातार अनदेखी होती है। शहर की मशहूर नैनीताल रोड पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक नियमों को तोड़ा जाता है। लेकिन अब हल्द्वानी में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने वाला है। दरअसल, परिवहन विभाग ने नैनीताल रोड में वाहन चलाने की गति तय कर दी है अगर कोई गति से तेज वाहन चलाता है तो सीधे आपके फोन पर चालान भेजा जाएगा।

तेज गति के वाहनों के होंगे चालान 

परिवहन विभाग ने काठगोदाम में ANPR कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों से अब तक बिना हेलमेट, गलत तरीके से वाहन चलाना आदि में चलान किए जाते थे। लेकिन 18 मई को संयुक्त परिवहन आयु्क्त सनत कुमार सिंह ने ओवर स्पीड में चालान के आदेश भी जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही सभी वाहनों की गति सीमा भी तय कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: बारिश के बाद उमस ने बढ़ाई बेचैनी, चिपचिपाती गर्मी से बढ़ी परेशानी

बता दें, इस आदेश के अनुसार नैनीताल रोड पर दोपहिया वाहन चालक ने अगर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से अधिक तेज वाहन चालाया तो उसका चालान किया जाएगा। कार वाहन चालक ने 70 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से अधिक तेज वाहन चालाया तो उसका चालान होगा। भारी वाहनों की तो उनके लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तय की गई है और तीनपहिया वाहनों की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तय की गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें