झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल-वाम दलों के इंडिया गठबंधन को हराने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन, जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ गठबंधन किया है। एनडीए गठबंधन में सीटों का बंटवारा भी हो गया है।
बीजेपी (BJP) के कई नेता रहे मौजूद
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम के मुख्यमंत्री और भाजपा झारखंड चुनाव के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा, शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी समेत अन्य मौजूद थे।
शिवराज सिंह ने की पीएम मोदी (Pm Modi) की तारीफ
इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में एनडीए की सरकार है। मोदी के नेतृत्व में एक शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। केंद्र की मोदी सरकार विकास और सुशासन की प्रतीक है हमारी कोशिश है कि बेटियां, माटी, रोटी और जवानी सुरक्षित रहें।
यह भी पढे़ंः-Jammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला कैबिनेट में विभागों का हुआ बंटवारा, पूर्ण राज्य का प्रस्ताव पास
सीट बंटवारे पर हुई चर्चा
शिवराज ने कहा कि झारखंड में भाजपा, आजसू, जदयू और लोजपा मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सीट बंटवारे पर भी चर्चा हो गई है। आजसू 10 सीटों सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर से अपने उम्मीदवार उतारेगी। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) दो सीटों तमाड़ और जमशेदपुर पश्चिम से जबकि लोजपा एक सीट चतरा से चुनाव लड़ेगी।
भाजपा बाकी 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए के साथ मिलकर यह चुनाव लड़ेंगे। झारखंड में एनडीए के प्रमुख घटक दल आजसू, जदयू और लोजपा हैं।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)