Thursday, October 17, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
HomeखेलIND vs NZ 1st Test Day 2: न्यूजीलैंड ने भारत पर बनाई...

IND vs NZ 1st Test Day 2: न्यूजीलैंड ने भारत पर बनाई 134 रनों की बढ़त, दूसरे दिन स्टंप्स तक बनाए 180

IND vs NZ 1st Test Day 2: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहला दिन बारिश के भेंट चढ़ने के बाद दूसरा दिन पूरी न्यूजीलैंड के नाम रहा। टीम ने पहले भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। उसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक उसने 3 विकेट पर 180 रन भी बना लिए हैं।

न्यूजीलैंड ने भारत पर बनाई 134 रनों की बढ़त

इस तरह न्यूजीलैंड को 134 रन की बढ़त मिल गई है। रचिन रवींद्र और डेरिल मिशेल नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉनवे 91, विल यंग 33 और टॉम लेथम 15 रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा, आर अश्विन और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ: कोहली ने तोड़ा धोनी का विराट रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने नाम की ये उपलब्धि

बता दें कि तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच का पहला दिन बारिश के कारण रद्द हो गया। दूसरे दिन गुरुवार को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। उनका यह फैसला भारत के लिए बिल्कुल गलत साबित हुआ। भारतीय टीम 46 रन पर ऑलआउट हो गई। यह घरेलू मैदान पर भारत का सबसे कम स्कोर है।

भारत के पांच बल्लेबाज शून्य पर आउट

इतना ही नहीं टीम इंडिया के 5 बल्लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल गए। कोहली, सरफराज, केएल राहुल, जडेजा और अश्विन शून्य पर आउट हुए। ऋषभ पंत ही टीम के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। जबकि विलियम ओरुर्के ने 4 विकेट लिए। टिम साउथी को एक विकेट मिला।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें