Thursday, October 17, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशशादी के नाम पर दुल्हन ने की ठगी, नकदी और गहने लेकर...

शादी के नाम पर दुल्हन ने की ठगी, नकदी और गहने लेकर हुई फरार

Baghpat News : बागपत जिले के सिसाना गांव के एक परिवार को शादी के नाम पर ठगी का निशाना बनाया गया है। जिसकी शिकायत एसपी बागपत से की गयी है। आरोप है कि दुल्हन ने सुहागरात के दिन पहले तो सामूहिक दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दी। फिर घर में रखी नकदी और गहने लेकर फरार हो गयी है।

परिजनों के साथ मिलकर दुल्हन ने की ठगी  

वर पक्ष ने शिकायत में आरोप लगाया है कि, फरार दुल्हन की यह तीसरी शादी है और वह अपने परिजनों के साथ मिलकर लोगों को शादी के बाद ठगने का काम करती है। उसका गैंग कई लोगों को शादी के बाद ठग चुका है और उन्हें सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फंसा कर मोटी रकम वसूलता है। दूल्हे पक्ष ने दुल्हन के कबूलनामे का वीडियो रिकॉर्डिंग कर लिया और पुलिस से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच करने का भरोसा दे रही है।

ये भी पढ़ें: वेतन को लेकर पीआरडी जवानों ने डीएम से लगाई गुहार, शिकायती पत्र देकर बताई समस्याएं

Baghpat News :  सामूहिक दुष्कर्म में फंसाने की दी धमकी  

आरोप है कि, दुल्हन ने सुहागरात के दिन पांच लाख रुपये मांगे थे और जमीन भी नाम करने के लिए कहा था। ऐसा न करने पर उनको सामूहिक दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दी थी लेकिन उसकी डिमांड पूरी नहीं हुई तो वह नगदी और गहने लेकर फरार हो गयी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें