Thursday, October 17, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
HomeराजनीतिLok Sabha Elections: मनोहर लाल बोले कांग्रेस 100 में नहीं कर पाएगी...

Lok Sabha Elections: मनोहर लाल बोले कांग्रेस 100 में नहीं कर पाएगी इतना काम

Lok Sabha Elections 2024, Chandigarh :  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister of Haryana) और करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी मनोहर लाल (Bjp candidate Manohar Lal) ने गुरुवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। मनोहर लाल ने सुबह से ही करनाल लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। मनोहर लाल ने असंध के फफड़ाना, पधाना, सालवन, कुरलन और राजपुर जाटान समेत कई गांवों का दौरा किया और वोट मांगे।

गरीबों का उत्थान

इस दौरान उन्होंने कहा कि आपके समर्थन और विश्वास का सागर पूरे प्रदेश में उमड़ रहा है, खेत-खलिहान से लेकर घर-आंगन तक हर तरफ कमल के फूलों की खुशबू है। उन्होंने सड़क और जनसभाओं में लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की। मनोहर लाल ने कहा कि मोदी जी ने 10 साल में जो काम किया, कांग्रेस 100 साल में भी नहीं कर पाएगी।

उन्होंने कहा कि साढ़े नौ साल में प्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के उत्थान के लिए काम किया। पिछली कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। पहले खर्ची-पर्ची से युवाओं को नौकरी मिल जाती थी। कांग्रेस सरकार की नीतियों से प्रदेश का हर व्यक्ति त्रस्त था। 2014 में भाजपा सरकार आने के बाद हमने राज्य से भ्रष्टाचार को खत्म किया। अब युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। भाजपा सरकार महिलाओं, किसानों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए योजनाएं लेकर आई है। गरीबों का उत्थान किया है।

यह भी पढ़ेंः-पश्चिम बंगाल में बवाल: TMC और BJP कार्यकर्ताओं में खूनी संघर्ष, एक महिला की मौत, कई गंभीर

सभी 10 सीटें जीतने का दावा

मनोहर लाल ने कहा कि हम प्रदेश की सभी 10 की 10 लोकसभा सीटें जीतेंगे। करनाल विधानसभा का उपचुनाव भी हम जीतेंगे और देश में भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी। करनाल में दो कमल के फूल खिलेंगे। मनोहर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा सेना का मनोबल बढ़ाया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें  फेसबुक  और  ट्विटर(X)  पर फॉलो करें व हमारे  यूट्यूब  चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें