Tuesday, October 15, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशAuraiya News : ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा को युवक ने मारी...

Auraiya News : ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा को युवक ने मारी गोली

Auraiya News : औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के जालौन चौराहे पर एक छात्रा ट्यूशन पढ़कर सोमवार की रात घर लौट रही थी। तभी एक युवक ने छात्रा को गोली मारकर दी। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो छात्रा को खून से लतपथ देख होश उड़ गए। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

ट्यूशन से घर लौट रही थी छात्रा  

शहर की सतेश्वर मोहल्ला निवासी गौरी पुत्री संजय दुबे ट्यूश-न पढ़कर बीती रात घरर लौट रही थी। जालौन चौराहे के पास समरथपुर रोड से निकलते समय छात्रा को जानने वाले तकिया मोहल्ला निवासी रामजी सोनी ने तमंचे से गोली मार दी। गोली छात्रा के सीने में लगने से वह लहूलुहान हालत में गिर पड़ी और हमलावर मौके से भाग निकला। गोली की आवाज सुनकर मौके पर भगदड़ मच गई।

पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती 

स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को जिला अस्पताल ले गई। जहां से उसे सैफई हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लोगों में चर्चा है कि, एक तरफा प्रेम प्रसंग में युवक ने गोली मारी है। वहीं लड़की के मामा ने जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी युवक से भांजी की जान पहचान थी। लेकिन अन्य किसी बात की जानकारी नहीं है। माता-पिता लड़की के साथ सैफई इलाज कराने के लिए चले गए।

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी    

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि, एक छात्रा को गोली मारी गई है। आरोपी का नाम रामजी सोनी बताया जा रहा है जिसकी छात्रा से जान पहचान थी। बता दें, तीन टीमो को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। किन कारणों से गोली मारी गई है इस मामले में परिजनों से बात-चीत करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें