Saturday, October 19, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डखेसारी लाल यादव ने NDA प्रत्याशी के लिए वाल्मिकीनगर में किया रोड...

खेसारी लाल यादव ने NDA प्रत्याशी के लिए वाल्मिकीनगर में किया रोड शो, देख हैरान रह गए लोग

Khesari Lal Yadav Road Show : भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने गुरुवार को वाल्मिकीनगर लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन के जेडीयू प्रत्याशी सुनील कुमार कुशवाहा के पक्ष में रोड शो किया। रोड शो में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। चुनाव चिन्ह लालटेन की फोटो लगी कार में आए खेसारी लाल यादव को  सड़क के अलावा घरों की छतों से भी लोगों की भीड़ एक झलक पाने को बेताब थी।

हाथ जोड़कर जदयू प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

दरअसल जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार कुशवाहा के लिए प्रचार करने आए  खेसारी लाल ( Khesari lal Yadav ) के रोड शो की शुरुआत शनिचरी थाना क्षेत्र स्थित मुन्ना मोटानी फार्म हाउस से हुई। इस रोड शो में सैकड़ों बाइक सवार और सैकड़ों कार सवार समर्थक शामिल हुए। इस दौरान भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव ने हाथ जोड़कर मतदाताओं से जेडीयू प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की। रोड शो में लौरिया विधायक सह भोजपुरी गीतकार विनय बिहारी भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ेंः- कांग्रेस की सरकार आई तो महिलाओं को मिलेगा 50% आरक्षण- राहुल गांधी ने किए कई बड़े ऐलान

आज थम जाएगा छठे चरण का चुनाव प्रचार

बेतिया के नरकटियागंज में रोड शो करने पहुंचे खेसारीलाल यादव, प्रत्याशी सुनील कुमार व अन्य, लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का प्रचार आज शाम थम जाएगा। ऐसे में सभी उम्मीदवार चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। वाल्मिकीनगर लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन से जेडीयू प्रत्याशी के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें