Monday, October 14, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeप्रदेशRanchi News : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैंगरेप की दो घटनाओं...

Ranchi News : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैंगरेप की दो घटनाओं में शामिल आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार

Ranchi Jharkhand News : झारखंड के पलामू और लातेहार जिले में दलित और आदिवासी समुदाय की लड़कियों से गैंगरेप की दो घटनाएं सामने आई हैं। दरअसल, पुलिस ने दोनों मामलों में सूचना मिलते ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दो नाबालिगों के साथ किया गैंगरेप   

बता दें, पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रही दलित और आदिवासी समाज की दो नाबालिग लड़कियों के साथ शुक्रवार की शाम छह लड़कों ने गैंगरेप किया था। पहले इस घटना को दबाने की कोशिश हुई। पीड़िता और उसके परिजनों का आरोप है कि, गांव में पंचायत बुलाकर उन्हें पुलिस के पास पहुंचने से रोकने की कोशिश की गई।

पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

रविवार देर शाम पीड़िता और उनके परिजनों ने नौडीहा बाजार थाना पहुंच कर इसकी FIR दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में विक्रम पासवान, अरविंद सिंह, मंदीप पासवान, पप्पू पासवान शामिल हैं। बता दें इनमें से एक आरोपी ग्राम प्रधान का बेटा है। वहीं दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

आदिवासी लड़की के साथ युवकों ने किया गैंगरेप 

वहीं दूसरी घटना लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र की है, जहां महुआडांड़ बाजार से रविवार शाम घर लौट रही एक आदिवासी लड़की के साथ युवकों ने गैंगरेप किया। बता दें, बदहवास हालत में घर पहुंची युवती ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: Hathras News : दबंगों के हौसले बुलंद, युवक की गोली मारकर की हत्या

पीड़िता के परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत 

वहीं सोमवार को पीड़िता और गांव के लोगों ने थाने पहुंचकर वारदात की एफआईआर (FIR) दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सभी महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय के रहने वाले हैं। पीड़ित लड़कियों की मेडिकल जांच कराई जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें