Tuesday, October 15, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डजूनियर डॉक्टरों के आह्वान पर कई घरों में नहीं जले चूल्हे, 12...

जूनियर डॉक्टरों के आह्वान पर कई घरों में नहीं जले चूल्हे, 12 घंटे का रखा गया सांकेतिक उपवास

Kolkata Jounior Doctor Strike : आर.जी. कर मामले में न्याय की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों का अनशन लगातार जारी है। इस बीच आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों ने रविवार को लोगों से चूल्हा बंद रख कर आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त करने की अपील की थी, जिस पर लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। बड़ी तादाद में लोगों ने अपने घरों में आज एक वक्त का खाना नहीं पका कर चिकित्सकों के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया।

कई घरों में बंद रहे चूल्हे    

दरअसल, शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों ने मानवबंधन बनाकर भूख हड़ताल करने का आह्वान किया था। इस आह्वान वाले पोस्टर पर लिखा, “चूल्हा बंद करने का संकल्प लें, सत्तारूढ़ शासक पर धिक्कार है।’ जूनियर डॉक्टरों के आह्वान पर आज यानी रविवार को कई घरों में चूल्हे बंद रखे गए हैं।

ये भी पढ़ें: Mumbai Central: मुंबई में बड़ा हादसा टला , लोकल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे

12 घंटे का रखा गया सांकेतिक उपवास  

बता दें, रविवार को जूनियर डॉक्टरों की भूख हड़ताल में एक स्थानीय महिला पहुंची। उन्होंने कहा कि, हमारे बच्चे कुछ नहीं खा रहे हैं। अगर हम एक वक्त का खाना नहीं बनाएंगे तो कुछ नहीं होगा। अगर बच्चे नहीं खा सकते तो हम कैसे खा सकते हैं?” तो वहीं दूसरी तरफ हावड़ा की एक अधेड़ उम्र की महिला आज धर्मतला में धरनास्थल पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा, “हम आज प्रतीकात्मक भूख हड़ताल पर हैं। वे समाज को बदलने के लिए लड़ रहे हैं। हम हमेशा उनके साथ रहेंगे।” बता दें, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए 12 घंटे का सांकेतिक उपवास किया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें