Sunday, October 13, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeआस्थाKarwa Chauth 2024: कब है करवा चौथ ? नोट कर लें तिथि,...

Karwa Chauth 2024: कब है करवा चौथ ? नोट कर लें तिथि, जानें पूजा का मुहूर्त व विधि

Karwa Chauth 2024: सनातन धर्म में सुहागिन महिलाओं द्वारा रखे जाने वाले करवा चौथ के व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। करवा चौथ का त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और चंद्रमा को जल अर्पित करती हैं। इसके बाद पति के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं। महिलाओं को अलावा करवा चौथ का त्योहार कुंवारी लड़कियां भी मनाती हैं। कहा जाता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से उन्हें सुयोग्य और मनचाहा वर मिलता है।

Karwa Chauth 2024: जानें कब है करवा चौथ

पंचांग के अनुसार इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। दरअसल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर रविवार को सुबह 6:46 बजे से शुरू होगी और यह तिथि 21 अक्टूबर को सुबह 4:16 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024 रविवार को रखा जाएगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन महिलाएं कठिन व्रत का पालन करती हैं और विधि विधान से पूजा-अर्चना करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत को रखने से पति को लंबी उम्र और सुरक्षा प्राप्त होती है। साथ ही घर में समृद्धि आती है।

ये भी पढ़ेंः- Aaj Ka Rashifal 12 October 2024: इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

पूजा का मुहूर्त

  • चतुर्थी तिथि प्रारंभ – 20 अक्टूबर 2024 को शाम 06:46 बजे
  • चतुर्थी तिथि समाप्त – 21 अक्टूबर 2024 को शाम 04:16 बजे
  • करवा चौथ व्रत समय – सुबह 06:25 बजे से शाम 19:54 बजे तक
  • करवा चौथ पूजा मुहूर्त- शाम 05:46 बजे से शाम 07:02 बजे तक
  • करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय का समय- शाम 07:54 बजे

करवा चौथ पूजा विधि

  • ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें
  • मंदिर और घर की सफाई करें
  • सभी देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा करें
  • करवा चौथ व्रत रखने का संकल्प लें
  • शाम को शुभ मुहूर्त में करवा चौथ व्रत कथा का पाठ करें
  • फिर चंद्रमा की पूजा करें
  • चंद्रमा को देखकर अर्घ्य दें और छलनी से पति को देखकर आरती करें
  • फिर पति पत्नी को जल पिलाकर व्रत तोड़ें

करवा चौथ पूजा सामग्री:

  • मिट्टी या तांबे का करवा
  • कलश
  • चावल (अक्षत)
  • पान का पत्ता
  • देसी घी
  • दही
  • शहद
  • कच्चा दूध
  • चंदन
  • फल- फूल
  • हल्दी
  • लकड़ी का आसन
  • चीनी पाउडर
  • रोली
  • मौली
  • मिठाई
  • चलनी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें