Sunday, October 13, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशBikaner Crine News: नवरात्र मेले में गहने चुराने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस...

Bikaner Crine News: नवरात्र मेले में गहने चुराने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने कसा शिकंजा

bikaner crime: जिले की देशनोक पुलिस ने नवरात्र मेले में महिलाओं के गले से चेन चुराने वाली महिला पर शिकंजा करसे हुए महिला को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, महिला ने देशनोक करणी माता मंदिर में नवरात्र मेले के दौरान करीब डेढ़ लाख के गहनों पर हाथ साफ किया।

महिला ने की लाखों रुपयों के गहनों की चोरी

मां करणी जन्मोत्सव झांकी के दौरान श्रद्धालुओं के बीच पुलिस ने महिला की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला किरण बावरी (32) पत्नी विनोद है। वह हनुमानगढ़ के वार्ड नम्बर 41 सुरेशिया बस्ती की रहने वाली है। महिला करणी मन्दिर परिसर में ही चोरी करती थी। भीड़-भाड़ को देखकर दर्शनार्थी महिलाओं का ध्यान भटकाकर मौका पाकर गले से चेन, माला, मूर्तियां, लॉकेट चुरा लेती थी। चोरी की शिकायतों के बाद पुलिस ने नजर रखना शुरू किया।

ये भी पढ़ें: पेड़ से लटका मिला प्रमी युगल का शव, आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

राजस्थान के बीकानेर जिले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया

सीसीटीवी फुटेज से महिला की पहचान की और हिरासत में लेकर पूछताछ की। महिला ने जुर्म कबूल कर लिया और चुराए हुए गहने सौंप दिए। इस कार्रवाई में देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत की विशेष भूमिका रही। इसके अलावा एएसआई हनुमन्तसिंह, कॉन्स्टेबल राजेन्द्र सुमन भी टीम में शामिल रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें