Sunday, October 13, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeराजस्थानपेड़ से लटका मिला प्रमी युगल का शव, आत्महत्या की जताई जा...

पेड़ से लटका मिला प्रमी युगल का शव, आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

Rajasthan News : बाड़मेर जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर गिराब थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक प्रेमी युगल के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। बता दें, थाना क्षेत्र में सुनसान जगह बाइक और हेलमेट देख राहगीरों को शक हुआ जिसके बाद उन्होंने बाइक से टीले की तरफ जाते पगमार्क देखा, जब वो टीले के ऊपर पहुंचे तो वहां पेड़ से लटके शव देखने के मिले।

मामले की जांच में जुटी पुलिस   

गिराब थाना प्रभारी देवी सिंह ने के अनुसार शव की शिनाख्त पप्पू सिंह (22) पुत्र छगन सिंह नाबालिग लड़की के रुप में हुई है। पप्पूसिंह गिराब कस्बे का ही रहने वाला था। जबकि, नाबालिग बाड़मेर शहर की रहने वाली थी। स्थानीय निवासियों ने रविवार सुबह 6 बजे दोनों के शव देखे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के के परिजन को मौके पर बुलाया। इसके बाद दोनों की पहचान हुई। पुलिस टीम ने आला अधिकारियों को घटना की सूचना दी। मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंची और सबूत जुटाए। दोनों के परिजन के पहुंचने के बाद सुबह 11 बजे मौके पर दोनों शव पेड़ से नीचे उतरवाये। शवों को गिराब हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर की तरक्की के लिए नई सरकार निष्पक्ष करे काम, BJP देगी पूरा साथ : जुगल किशोर

Rajasthan News : प्रेम प्रसंग के मामले में की आत्महत्या  

सूत्रों के अनुसार लड़की बाड़मेर शहर से शनिवार को लड़के के साथ बाइक पर गिराब पहुंची थी। आत्महत्या से पहले लड़के ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लड़की के साथ के कुछ फोटो लगाए। एक फोटो में वह लड़की की मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहा है। दूसरी फोटो में लड़की सिंदूर लगाकर लड़के के साथ खुश नजर आ रही है। आत्महत्या वाले स्थान पर उनके बैग, जूते और मोबाइल मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें