Sunday, October 13, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा की धर्मपत्नी मालती देवी का...

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा की धर्मपत्नी मालती देवी का निधन, पंचतत्व में हुई विलीन

Barabanki News : सम्पूर्ण देश में विकास पुरुष के नाम से पहचान बनाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा की धर्मपत्नी मालती देवी का निधन हो गया। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर कम्पनी बाग से लाकर मोहन लाल इंस्टिट्यूट में अंतिम संस्कार किया गया।

अखिलेश यादव ने जताया शोक    

अंतिम संस्कार में जिले का अनेको गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। उनके निधन से बड़े पुत्र पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा,पूर्व सांसद प्रत्याशी श्रेया वर्मा, समाजसेविका सुधा वर्मा, पुत्र ऋषि वर्मा सहित अन्य परिजनों व शुभचिंतकों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पत्र भेजकर दुःख प्रकट किया।

ये भी पढ़ें: सीएम शर्मा का अधिकारियों को निर्देश, सभी की समस्याओं का हो समाधान

Barabanki News : कई राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक    

निधन की सूचना मिलने पर प्रदेश के गणमान्य नेताओं और राजनीतिक हस्तियों में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, सांसद तनुज पुनिया, पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत, सपा विधायक फरीद महफूज किदवई, गौरव रावत, सुरेश यादव, पूर्व सपा एमएलसी राजेश यादव, भजापा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या,नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह वर्मा ने भी परिवार को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें