Friday, October 11, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडNanital News : नैनी झील में उतराता मिला युवक का शव, मामले...

Nanital News : नैनी झील में उतराता मिला युवक का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Nanital News : नैनी झील में शुक्रवार की शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव तल्लीताल के पास झील में उतरता हुआ देखा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना तल्लीताल पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रमेश बोहरा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और झील से शव को बाहर निकाला।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस 

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शव की शिनाख्त अल्मोड़ा जनपद के पनुवानौला निवासी जगदीश राम दास ने अपने 18 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में की। बताया गया है कि, हिमांशु नैनीताल में पंजाब होटल के समीप किराए के मकान में रहता था। उसके पिता जगदीश राम दास ने तीन दिन पहले 8 अक्टूबर को तल्लीताल थाने में उसके गुमशुदा होने की शिकायत की थी। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाई शुरु कर दी।

ये भी पढ़ें: ATM फ्रॉड की घटनाओं को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार , 96 एटीएम कार्ड बरामद

तल्लीताल थानाध्यक्ष ने दी जानकारी   

तल्लीताल थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि, हिमांशु 6 महीने पहले नैनीताल आया था और संभवतया किसी होटल में नौकरी कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें, इस दौरान उप निरीक्षक भावना बिष्ट, उप निरीक्षक सुनील कुमार, राजकुमार कम्बोज, मब्बू मियाँ, मोहित कैड़ा, विवेक और जल पुलिस के सुरेश क्षेत्री भी मौके पर मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें