Thursday, October 10, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeप्रदेशCM Mohan Yadav ने कहा- संपदा 2.0 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन क्रांति का माइलस्टोन

CM Mohan Yadav ने कहा- संपदा 2.0 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन क्रांति का माइलस्टोन

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया डिजिटल इंडिया मिशन अब कल्पवृक्ष की तरह आम आदमी की हर जरूरत को पूरा कर रहा है। जीरो बैलेंस अकाउंट, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और ई-रजिस्ट्री जैसे नवाचारों ने सभी के जीवन को सरल और आसान बना दिया है। CM Mohan Yadav ने गुरुवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतराय सभागार में ई-रजिस्ट्री और ई-पंजीयन की नई व्यवस्था पर विकसित संपदा 2.0 पोर्टल और मोबाइल एप का शुभारंभ किया।

घर बैठे सुविधा का उठा सकेंगे लाभ

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नई तकनीक पर आधारित संपदा 2.0 ऑनलाइन दस्तावेज पंजीयन में डिजिटल क्रांति का मील का पत्थर बनेगा। प्रदेश में पहले दस्तावेज पंजीयन और अन्य कार्यों के लिए कार्यालय आना पड़ता था, लेकिन पोर्टल और एप के जरिए हर कोई घर बैठे इस सुविधा का लाभ उठा सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत सरकार ने मध्यप्रदेश को दो नए महत्वपूर्ण कार्य सौंपे हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के माध्यम से आईटी विभाग द्वारा 120 शहरों का जीआईएस कार्य पूरा किया जाएगा।

इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में जीआईएस लैब की स्थापना की जा रही है। जिसके माध्यम से भविष्य में भी प्रदेश को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आईटी के क्षेत्र में मध्यप्रदेश बहुत उन्नत स्थिति की ओर अग्रसर है। आईटी में नवाचार के साथ ही मध्यप्रदेश सरकार पेपरलेस की ओर अग्रसर होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संपदा 2.0 की विशेषताएं बताते हुए कहा कि संपदा 2.0 उन्नत तकनीक पर आधारित सॉफ्टवेयर है। इसे वित्त विभाग के अलावा नगरीय प्रशासन, जीएसटी और आधार से भी एकीकृत किया गया है।

जल्द ही पूरे प्रदेश में किया जाएगा लागू

एप में लोकेशन के माध्यम से जमीन की कलेक्टर गाइडलाइन दर जानी जा सकेगी। सॉफ्टवेयर से संपत्ति की जीआईसी मैपिंग होगी, बायोमेट्रिक पहचान और दस्तावेजों की फॉरमेटिंग भी होगी, दस्तावेजों के पंजीयन के लिए व्यक्तिगत उपस्थिति की आवश्यकता नहीं होगी। घर बैठे ही दस्तावेज सत्यापन और पंजीयन कराया जा सकेगा। आवेदक को दस्तावेज की सॉफ्ट कॉपी व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से प्राप्त होगी। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि संपदा 2.0 को 2015 में शुरू की गई संपदा 1.0 की कठिनाइयों को दूर करते हुए नई तकनीक के आधार पर बनाया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चार जिलों में सफल संचालन के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जा रहा है।

सीएम यादव ने टीम को दी बधाई

उन्होंने सॉफ्टवेयर विकसित करने वाली टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पंजीयन विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान संपदा 2.0 पोर्टल और एप पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संपदा 2.0 की तकनीक का लाभ ले रहे हांगकांग के सुरेन्द्र सिंह चन्द्रावत, दिल्ली के 78 वर्षीय दम्पति और स्पेन की एक कंपनी के अधिकारी से बात की। सभी ने संपदा 2.0 को सरल और लाभकारी बताया।

यह भी पढ़ेंः-सीएम नीतीश ने बाढ़ प्रभावित 3.21 लाख परिवारों के खाते में ट्रांसफर की राहत राशि

विभाग की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भगवान कृष्ण को समर्पित स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर विधायक भगवान दास सबनानी, विधायक विष्णु खत्री, अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, प्रमुख सचिव अमित राठौर सहित संबंधित अधिकारी और आमजन उपस्थित थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें