Thursday, October 10, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeराजस्थानहर्बल सीड्स के नाम पर कर रहे थे साइबर ठगी, दो नाईजीरियन...

हर्बल सीड्स के नाम पर कर रहे थे साइबर ठगी, दो नाईजीरियन गिरफ्तार

जयपुर: स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने हर्बल बीज खरीदने के नाम पर Cyber ​​fraud करने वाले दो नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जालसाजों में एक महिला भी शामिल है। आरोपियों ने विदेश में ऊंचे दामों पर बीज खरीदने का लालच देकर और मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 32 लाख 35 हजार रुपये की ठगी की थी। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात और हरियाणा में ठगी करने की बात कबूल की है। जानकारी के मुताबिक जालसाजों को मुंबई और दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

कई राज्यों के लोगों को बनाया शिकार

एटीएस और एसओजी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वीके सिंह ने बताया कि हर्बल बीज खरीदने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले नाइजीरियन मुंबई उडुचुकु चार्ल्स और उसके सहयोगी जॉय डोनकोर घाना को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के आधार पर उन्होंने भारत के अन्य राज्यों पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, हरियाणा आदि में भी दर्जनों लोगों से ठगी की है। जिनसे संपर्क किया जा रहा है।

अच्छे दाम का लालच देकर करते थे ठगी

गौरतलब है कि पीड़ित नवीन कुमार की मुलाकात मार्च 2018 में सोशल मीडिया डेटिंग एप पर यूके निवासी एलीन मोरा से हुई और उसे बिजनेस करने के बारे में बताया। एलीन मोरा ने बताया कि वह यूके में इंटर हर्बल फार्मास्यूटिकल कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। वर्ष 2016 से उसकी कंपनी भारत से हर्बल बीज खरीदती है। भारत में कार्यरत उसके मैनेजर के प्रमोशन के चलते उसकी जगह पर डॉ. लुकास एल्विस काम देख रहे हैं। यह बीज विदेशों में काफी महंगा बिकता है और भारत में काफी सस्ता मिलता है।
इस बीज के पैकेट का वजन 50 ग्राम होता है और भारत में इसकी कीमत 40 हजार रुपए है और उसकी कंपनी इसे 1 लाख 20 हजार रुपए में खरीदती है। इस तरह आरोपियों ने परिवादी को अच्छे मुनाफे का लालच देकर उससे विभिन्न बैंक खातों में 32 लाख 35 हजार 200 रुपए की रकम जमा कराकर ठगी कर ली। इस संबंध में पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना एसओजी राजस्थान जयपुर में मामला दर्ज कराया। जहां एसओजी ने मामला दर्ज कर जांच की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)
सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें