Wednesday, October 9, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeअन्यCM हिमंत बिस्व सरमा ने दीं शारदीय दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

CM हिमंत बिस्व सरमा ने दीं शारदीय दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

Shardiya Navratri 2024 : शारदीय दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने असम के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में डॉ. सरमा ने सनातन सभ्यता और संस्कृति की गहरी जड़ों को दर्शाया, जहां देवताओं की पूजा हमेशा एक मार्गदर्शक प्रकाश रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि, ये पवित्र परंपराएं भारतीय आध्यात्मिक दर्शन का सार दर्शाती हैं, जो ईश्वरीय संबंध की भावना को पोषित करती है।

एकजुटता का उत्सव है शारदीय नवरात्रि- सीएम सरमा 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि, वैदिक युग से मनाया जाने वाला त्योहार दुर्गा पूजा मानवतावाद और नैतिक मूल्यों के सिद्धांतों के आधार पर लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि, शारदीय दुर्गा पूजा न केवल एक धार्मिक त्योहार है, बल्कि प्रेम, भाईचारे और एकजुटता का उत्सव भी है, जो लोगों को सद्भाव की भावना से जोड़ता है।

ये भी पढ़ें: Haridwar Road Accident : तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक सवारों को कुचला, एक की हालत गंभीर

Shardiya Navratri 2024 : सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है दुर्गा पूजा 

बता दें, आगे डॉ. सरमा ने कहा कि, प्राचीन कामरूप राज्य के समय से प्रचलित दुर्गा पूजा की समृद्ध परंपरा राज्य की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि, इस त्यौहार का सार- बुराई पर विजय प्राप्त करके सत्य की रक्षा करना- शांति और सद्भाव का संदेश लेकर आता है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि, शारदीय दुर्गा पूजा असम में एकता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए सभी को सामूहिक रूप से काम करने के लिए प्रेरित करेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें