Wednesday, October 9, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
HomeमनोरंजनSanjay Dutt ने 65 की उम्र में लिए सात फेरे, जानें कौन...

Sanjay Dutt ने 65 की उम्र में लिए सात फेरे, जानें कौन हैं दुल्हनिया

Mumbai: संजय दत्त (Sanjay Dutt) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अग्नि के सामने सात फेरे लेते नजर आ रहे हैं दरअसल, इस बार वो किसी और के साथ नही बल्कि अपनी पत्नी मान्यता के साथ ही साल फेरे ले रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

घर में विशेष पूजा के दौरान लिए सात फेरे 

यह वीडियो संजय दत्त (Sanjay Dutt) के घर का बताया जा रहा है। घर में रेनोवेशन का काम किया गया है और उसी मौके पर पूजा का आयोजन किया गया। इस पूजा के दौरान संजय दत्त और मान्यता ने सात फेरे लिए हैं। खास बात यह है कि, इन सात फेरों को पूजा का एक विधान कहा जाता है। इस मौके पर संजय दत्त ने केसरिया रंग का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था। वहीं मान्यता सिंपल कुर्ता पहने नजर आईं।

ये भी पढ़ें: ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन में मुजफ्फरपुर पहुंची Shilpa Shetty के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संजय दत्त ने तीसरी बार की शादी   

बता दें, संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने अपने चार दशक के करियर में 135 से ज्यादा फिल्में की हैं। 65 साल के संजय दत्त ने तीन शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा से 1987 में शादी हुई, वहीं उनकी दूसरी पत्नी की 1996 में ब्रेन ट्यूमर से मृत्यु हो गई। इसके बाद उन्होंने मान्यता को दो साल तक डेट करने के बाद साल 2008 में गोवा में तीसरी शादी की और 2 साल बाद जुड़वा बच्चों के माता-पिता बनें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें