Sunday, October 13, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeप्रदेशहिमाचल प्रदेशयहां मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण, कुम्भकर्ण व मेघनाद के पुतले, बोले-...

यहां मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण, कुम्भकर्ण व मेघनाद के पुतले, बोले- हमेश से…

नाहनः बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी आने वाला है। इस पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहता है और खासकर रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद आदि के पुतलों का दहन आकर्षण का केंद्र रहता है। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में भी दशहरा की तैयारियां चल रही हैं। यहां सालों से मुस्लिम समुदाय के लोग इन पुतलों को बनाते हैं और आतिशबाजी भी स्थानीय मुस्लिम ही करते हैं।

पिछले कई वर्षों से कर रहे ये काम

दशहरा में अपनी भागीदारी को लेकर मुस्लिम लोग काफी खुश हैं। इस साल भी नाहन में दशहरा पर्व के लिए पुतले बनाने का काम शुरू हो गया है और मुस्लिम कारीगर रावण, कुंभकर्ण आदि के पुतले बनाने में जुटे हैं। इन मुस्लिम कारीगरों ने बताया कि वे परंपरा का पालन करते हुए पिछले कई सालों से पुतले बनाते आ रहे हैं। उन्हें यह काम काफी पसंद है। उधर, नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुलेमान ने बताया कि दशहरा उत्सव के लिए पुतले आदि बनाए जा रहे हैं, जिन्हें बाद में ऐतिहासिक चौगान ले जाया जाएगा। कारीगर सद्दाम ने बताया कि दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है, जिसमें वह भी भाग लेते हैं।

दशहरा के लिए किए गए व्यापक प्रबंद

पिछले कई वर्षों से वह नाहन में रावण आदि के पुतले बनाते हैं और उन्हें यहां काम करना अच्छा लगता है। कारीगर नौशाद ने बताया कि यह उनका पारंपरिक कार्य है और दशहरा बुराई पर जीत का उत्सव है। उन्हें यह कार्य करना बहुत पसंद है और हर वर्ष वह यहां पर पुतले आदि बनाते हैं और उम्मीद है कि भविष्य में भी वह यह कार्य करते रहेंगे। लेकिन परिषद के निरीक्षक सुलेमान खान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः-Gonda Cracker Factory Blast : अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से दो लोगों की मौत, तीन घायल

इन दिनों रावण आदि के पुतले बनाए जा रहे हैं। नाहन का दशहरा इसलिए खास है, क्योंकि यहां स्थानीय आतिशबाजी निर्माता अपना हुनर ​​दिखाते हैं। इस वर्ष रावण 40 फीट का था। जबकि कुंभकरण और मेघनाद की ऊंचाई 35 फीट होगी। उल्लेखनीय है कि नाहन के ऐतिहासिक चौगान में हर साल दशहरा उत्सव मनाया जाता है, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोग भाग लेते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें