Thursday, October 17, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeमध्य प्रदेशUjjain News : महाकाल के दरबार में पहुंची अभिनेत्री मेधा शंकर और...

Ujjain News : महाकाल के दरबार में पहुंची अभिनेत्री मेधा शंकर और क्रिकेटर यश ठाकुर, भस्म आरती में हुए शामिल

Ujjain News : फिल्म “12वीं फेल” फेम अभिनेत्री मेधा शंकर और क्रिकेटर यश ठाकुर रविवार सुबह उज्जैन पहुंचे और विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। साथ ही दोनों भगवान महाकाल की भस्म आरती में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान महाकाल का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया और 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की आराधना की।

महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक ने दी जानकारी  

महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जुनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, रविवार सुबह भगवान महाकाल के दरबार में प्रसिद्ध अभिनेत्री मेधा शंकर पहुंचीं, जहां उन्होंने नंदी हॉल से बैठकर भस्म आरती का दर्शन किया। इस दौरान अभिनेत्री मेधा शंकर के साथ ही क्रिकेटर यश ठाकुर भी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे।

गौरतलब है कि, फिल्म “12वीं फेल” में अपने अभिनय के दम पर रातों-रात स्टार बनी मेधा शंकर (Medha Shankar) ने अपने अभिनय की शुरुआत ब्रिटिश मिनीसीरीज “बीचम हाउस” से की और उसके बाद हिंदी फिल्म “शादी स्थान” और सीरीज़ “दिल बेकरार” में सहायक भूमिकाएं निभाईं।

दर्शन के बाद मीडिया से की मेधा शंकर बातचीत 

उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, भगवान महाकाल की भस्म आरती में पहली बार आई हूं। भस्म आरती के दौरान अच्छा लगा, एक अलग ही अनुभव रहा है। भस्म आरती देखने के बाद उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन किया और वहीं माथा टेका।

ये भी पढ़ें: IndiGo एयरलाइन के सिस्टम में आई तकनीकी खराबी, एयरपोर्ट पर लंबी कतारें, यात्री परेशान

Ujjain News : क्रिकेटर यश ठाकुर ने की भगवान महाकाल से कामना  

तो वहीं क्रिकेटर यश ठाकुर ने कहा कि, वो भी पहली बार भस्म आरती के दर्शन करने आए हैं। भगवान महाकाल से कामना की है कि, जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होकर भारत के लिए खेलें। क्रिकेटर यश ठाकुर आईपीएल 2024 में पांच विकेट लेने वाले सातवें भारतीय अनकैप्ड बने थे। बता दें, इसके पहले वे विजय हजारे ट्राफी, रणजी ट्राफी और सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के लिए भी खेल चुके हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें