spot_img
Homeउत्तर प्रदेशराजभवन 5100 कन्याओं का पूजन, राज्यपाल ने कहा- कन्याओं की उपस्थिति से...

राजभवन 5100 कन्याओं का पूजन, राज्यपाल ने कहा- कन्याओं की उपस्थिति से राजभवन हुआ पवित्र

लखनऊ: रविवार को प्रेरणा संस्था की ओर से राजभवन में 485 सेवा बस्तियों की 5100 कन्याओं का पूजन किया गया। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) ने कन्याओं का पूजन, तिलक लगाकर और प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आज राजभवन कन्याओं की उपस्थिति से पवित्र हो गया है। कन्याएं मां दुर्गा और मां अंबा हैं। कन्याएं सर्वशक्तिमान हैं।

ऐसे कार्यक्रमों से समाज को मिलती है प्रेरणा

राज्यपाल ने कहा कि सेवा बस्ती के बच्चे स्वस्थ और निरोगी रहें, यह हम सबकी जिम्मेदारी है। सेवा बस्ती के बच्चों का लालन-पालन ठीक से नहीं हो रहा है। इन बच्चों को स्कूल ले जाना, स्वास्थ्य शिविर लगाकर उनकी जांच कराना और जांच के बाद इलाज की चिंता करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमारा देश विकसित बने और जब हम आजादी के 100 साल मनाएंगे, तो देश की जिम्मेदारी इन बच्चों पर होगी। आनंदीबेन पटेल ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणादायी होगा। ऐसे कार्यक्रमों से समाज को प्रेरणा मिलती है। राजभवन सभी के लिए खुला है। बच्चे कभी भी राजभवन आ सकते हैं।

नारी अबला नहीं सबला है, नारी शक्तिस्वरूपा है : प्रान्त प्रचारक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल ने कहा कि नारी अबला नहीं बल्कि सबला हैं। नारी शक्ति का स्वरूप हैं। नारी शक्ति के प्रति सम्मान का भाव पैदा करने और आने वाली पीढ़ी को संस्कारों से परिचित कराने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अवध प्रांत में यह अब तक का सबसे बड़ा कन्या पूजन है।

प्रांत प्रचारक ने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की जरूरत है। संयुक्त परिवार टूट रहे हैं। एकल परिवार की ओर बढ़ रहे हैं। अब एकल परिवार भी टूट रहे हैं। वृद्धाश्रमों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए परिवारों के संस्कार कैसे अक्षुण्ण रहें, इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

यह भी पढ़ेंः-Dussehra 2024: सालों बाद दशहरे पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

इस अवसर पर आरएसएस के क्षेत्रीय संघचालक कृष्णमोहन, प्रांत संघचालक सरदार स्वर्ण सिंह, क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख राजेंद्र सिंह, क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख सुभाष, एकल अभियान के मानवेंद्र सिंह, संयुक्त क्षेत्रीय कुटुंब प्रबोधन प्रमुख ओमपाल सिंह, अशोक उपाध्याय, सामाजिक समरसता विभाग के प्रांत प्रमुख राज किशोर, प्रांत प्रचारक प्रमुख यशोदा, सीमा जागरण मंच के अशोक केडिया व विभाग प्रचारक अनिल मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें