Friday, October 11, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeमहाराष्ट्रBadlapur rape encounter : भारी सुरक्षा के बीच दफनाया गया आरोपित का...

Badlapur rape encounter : भारी सुरक्षा के बीच दफनाया गया आरोपित का शव

Badlapur rape encounter, मुंबईः बदलापुर दुष्कर्म कांड के संदिग्ध आरोपी अक्षय शिंदे का शव रविवार शाम भारी पुलिस सुरक्षा के बीच उल्हासनगर के शांतिनगर श्मशान घाट पर दफना दिया गया। अक्षय शिंदे के शव को दफनाने का कड़ा विरोध हुआ।

स्थानीय लोगों ने किया विरोध

इस मौके पर मृतक अक्षय शिंदे के पिता अन्ना शिंदे समेत तमाम रिश्तेदार भी मौजूद रहे। रविवार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच अक्षय शिंदे का शव कलवा के शिवाजी अस्पताल से लाया गया। इसके बाद अक्षय शिंदे का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। शव को दफनाने के लिए उल्हासनगर शांतिनगर श्मशान घाट पर गड्ढा खोदा गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। इस पर श्मशान घाट पर खोदे गए गड्ढे को बंद कर दिया गया।

यह भी पढ़ेंः-Haridwar News: दवा कंपनी में फायरिंग करने वाले बदमाश गिरफ्तार

पिता ने पुलिस पर लगाए थे गंभीर आरोप

बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निपटते हुए शाम को जेसीबी से दोबारा गड्ढा खोदकर अक्षय शिंदे का शव दफना दिया। उल्लेखनीय है कि बदलापुर बलात्कार मामले के संदिग्ध आरोपी अक्षय शिंदे की 23 सितंबर को तलोजा जेल से बदलापुर ले जाते समय मुठभेड़ में मौत हो गई थी। अक्षय शिंदे के पिता का आरोप है कि इस मामले के अन्य आरोपियों को बचाने के लिए उनके बेटे की हत्या की गई है। इसीलिए वे न्याय मिलने तक अक्षय शिंदे के शव का अंतिम संस्कार करने के बजाय उसे दफनाना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने अक्षय शिंदे के अंतिम संस्कार के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराई।

कोर्ट ने दिया अंतिम संस्कार का आदेश

अन्ना शिंदे ने इस संबंध में बॉम्बे हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी और हाईकोर्ट ने प्रशासन को सोमवार से पहले अक्षय शिंदे का अंतिम संस्कार करने का आदेश दिया था। इसीलिए ठाणे जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बंदोबस्त करके अक्षय शिंदे के शव को दफनाया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें