Friday, October 11, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डShardiya Navratri 2024 : व्रत रखने से पहले जान ले ये जरुरी...

Shardiya Navratri 2024 : व्रत रखने से पहले जान ले ये जरुरी बातें

Shardiya Navratri 2024 : हिन्दू धर्म में खास मौकों पर उपवास रखना सदियों से चला आ रहा है। जिसका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। व्रत रखने से आत्मशुद्धि, आत्मानुशासन और आध्यात्मिक विकास होता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि, व्रत रखना शरीर के लिए फायदेमंद होता है या नुकसानदेह। सवाल यह भी है कि क्या बीमारी के दौरान व्रत रखना सही है। तो आइए जानते हैं इन तमाम सवालों के जवाब।

शरीर और मन को पहुंचाता है लाभ   

बता दें, व्रत रखने के फायदे की हम बात करें तो यह शरीर और मन दोनों को लाभ पहुंचाता है। इससे आत्मा शुद्ध होती है और आध्यात्मिक विकास होता है। साथ ही व्रत रखने से आप में अनुशासन बढ़ता है और इससे आपमें आत्म-विश्वास की वृद्धि होती है। शारीरिक लाभ की हम बात करें तो इससे शरीर की सफाई होती है, पाचनतंत्र बेहतर होता है, और वजन नियंत्रित रहता है। यह तनाव और चिंता को कम करने में भी मदद करता है।

Shardiya Navratri 2024 : व्रत रखने के फायदे और नुकसान  

  • व्रत रखने के फायदे के साथ कुछ नुकसान भी हैं। सबसे पहला नुकसान यह है कि, आपके शरीर में कमजोरी आ सकती है। रोग संरचना क्षमता कम हो सकती है, क्योंकि व्रत के दौरान शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिलते हैं।
  • व्रत के दौरान लोग अक्सर मीठा खाते हैं, इससे शुगर का खतरा बढ़ जाता है। खासकर उन लोगों के लिए जो पहले मधुमेह से पीड़ित हैं। इसलिए जरूरी है कि, व्रत के दौरान आप मिठाई का ऑर्डर करें।
  • बीमारी के दौरान अगर आप व्रत करते हैं तो ये खतरनाक साबित हो सकता है। शरीर में कमजोरी और रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी हो सकती है। जो आपको अस्पताल के चक्करों को मजबूर कर सकता है।
  • अगर आप स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से परेशान हैं तो व्रत करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें