Friday, October 11, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeराजनीतिझारखंड में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी LJP ! चिराग पासवान का बड़ा...

झारखंड में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी LJP ! चिराग पासवान का बड़ा ऐलान

Jharkhand Assembly Elections रांची: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने कमर कस ली है। पार्टी प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने रविवार को कहा कि अगर एनडीए में सीटों का बंटवारा फाइनल हो जाता है तो ठीक है, नहीं तो पार्टी अकेले चुनाव लड़ सकती है।

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने धनबाद में “जन आक्रोश रैली” को संबोधित करने के बाद मीडिया से कहा, “लोजपा (रामविलास) यहां पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मेरे दिवंगत पिता रामविलास पासवान का यहां जनाधार रहा है और पार्टी इस समय यहां मजबूत है। हमारा संगठन यहां आगामी विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगा।”

लोजपा एनडीए के साथ या अलग से लड़ेगी चुनाव

यह पूछे जाने पर कि क्या लोजपा झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ या अलग से लड़ेगी, चिराग पासवान ने कहा, “हम झारखंड भाजपा इकाई से बातचीत कर रहे हैं। अगर कुछ सकारात्मक नहीं हुआ तो लोजपा आज इतनी मजबूत है कि वह अकेले विधानसभा चुनाव लड़ सकती है।” उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव आयोग अधिसूचना जारी करेगा, तब तक चुनाव को लेकर चल रही सारी बातें ठीक हो जाएंगी। यह पता चल जाएगा कि पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है या एनडीए के साथ। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी फैसले पार्टी की राज्य इकाई लेगी।

ये भी पढ़ेंः- न्यायाधीश ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, संबधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चिराग पासवान ने कही ये बात

मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए चिराग पासवान ने कहा, “लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का जनाधार यहां मजबूत है और इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा।” झारखंड में लोजपा के अलावा जदयू ने भी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। जदयू ने कुछ महीने पहले ही बताया था कि वह विधानसभा चुनाव लड़ेगी। बिहार में जदयू और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भाजपा के साथ गठबंधन में हैं। जदयू और भाजपा मिलकर बिहार की सरकार चला रहे हैं। वहीं लोजपा बिहार में पांच लोकसभा सीटें जीतकर केंद्र में एनडीए गठबंधन का हिस्सा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें