Sunday, October 27, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeअन्यक्राइमBadlapur Encounter : सीआईडी को सौंपी गई जांच, पूरा हुआ पोस्टमार्टम

Badlapur Encounter : सीआईडी को सौंपी गई जांच, पूरा हुआ पोस्टमार्टम

मुंबईः बदलापुर दुष्कर्म मामले (Badlapur rape case) में आरोपी अक्षय शिंदे (Akshay Shinde) के एनकाउंटर की जांच अब नवी मुंबई सीआईडी (navi mumbai CID) ​​को सौंप दी गई है। अब तक इस एनकाउंटर की जांच ठाणे क्राइम ब्रांच (Thane Crime Branch) कर रही थी। अक्षय शिंदे के शव का जेजे अस्पताल में सीसीटीवी की निगरानी में पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है। इस बीच मंगलवार को ठाणे जिले के मुंब्रा पुलिस स्टेशन में अक्षय शिंदे के खिलाफ पुलिस पर फायरिंग का मामला दर्ज किया गया है।

सर्विस रिवॉल्वर छीनकर चलाई थी गोली

इस मामले में अक्षय शिंदे पर एनकाउंटर से पहले पुलिस कर्मी नीलेश मोरे पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को तलोजा जेल से बदलापुर ले जाते समय अक्षय शिंदे ने अचानक पुलिस की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली और फायरिंग कर दी। वैन में मौजूद पुलिसकर्मी द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली से अक्षय शिंदे घायल हो गया। इसके बाद अक्षय और पुलिसकर्मी को घायल अवस्था में कलवा के शिवाजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने आरोपी अक्षय शिंदे को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है।

पुलिसकर्मियों को गाली दे रहा था आरोपी

उस समय पुलिस वैन में मौजूद संजय शिंदे ने आज पत्रकारों को बताया कि वह वैन में ड्राइवर के बगल में बैठे थे लेकिन अक्षय शिंदे वैन में पुलिसकर्मियों को गाली दे रहा था। पुलिसकर्मी नीलेश मोरे ने उन्हें मोबाइल पर इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस वैन रुकवाई और वैन के अंदर जाकर अक्षय शिंदे को समझाने लगे। इसी बीच अक्षय शिंदे ने किसी तरह पुलिसकर्मी नीलेश मोरे की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली। इस छीनाझपटी में अचानक गोली चल गई, जो नीलेश मोरे को लग गई। रिवॉल्वर छीनने के बाद अक्षय शिंदे ने दो और गोलियां चलाईं, जो किसी को नहीं लगीं।

यह भी पढ़ेंः-बदलापुर एनकाउंटर पर गरमाई सियासत, जानें 10 मिनट तक चली इस मुठभेड़ में क्या-क्या हुआ

पुलिस ने आत्मरक्षा में चलाई गोली

संजय शिंदे ने बताया कि इसके बाद उन्होंने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे अक्षय शिंदे घायल हो गया। इसके बाद अक्षय शिंदे और नीलेश मोरे को तुरंत कलवा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने अक्षय शिंदे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में घायल पुलिसकर्मी नीलेश मोरे का कलवा अस्पताल में इलाज चल रहा था, आज उन्हें ठाणे के जुपिटर अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें