Sunday, October 27, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डMadhya Pradesh : मोहन कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर...

Madhya Pradesh : मोहन कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में आज यानी मंगलवार को कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया जाएगा। बता दें, सीएम डॉ. मोहन यादव ने सुबह 11 बजे से मंत्रालय में यह बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि, इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। साथ ही मोहन कैबिनेट की बैठक में सोयाबीन खरीदी को लेकर फैसला हो सकता है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की सौगात मिल सकती है।

सोयाबीन की खरीद के प्रस्ताव पर लगेगा मुहर         

बता दें, 27 सितंबर से सोयाबीन पंजीयन और 25 अक्टूबर से सोयाबीन खरीदी को लेकर प्रस्ताव आया था। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को 13.16 लाख टन का टारगेट दिया था। 13.16 लाख टन से ज्यादा खरीदी पर राज्य सरकार सोयाबीन पर समर्थन मूल्य का पैसा देगी। बता दें, मध्य प्रदेश सरकार 13 लाख मैट्रिक टन सोयाबीन की खरीदी करेगी। केंद्र से मिलेंगे 7 हजार करोड़ और किसानों को भुगतान के लिए मार्कफेड से सरकार 1100 करोड़ का लोन लेगी। MSP पर 25 अक्टूबर से सोयाबीन की खरीदी होगी। इसे लेकर कैबिनेट में प्रस्ताव आएगा। CM ने उपार्जन के 3 दिन में किसानों को राशि के भुगतान की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें: Weather Update: मानसून की विदाई से पहले सूरज ने दिखाए तेवर ! फिर बढ़ी गर्मी

Madhya Pradesh: राज्य के कर्मचारियों को मिल सकता है महंगाई भत्ता        

इसके अलावा लोकसभा चुनाव से पहले मोहन यादव की सरकार ने मार्च महीने में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की थी। अभी प्रदेश के कर्मचारियों केंद्रीय कर्मचारियों से 4 प्रतिशत कम महंगाई भत्ता मिल रहा है। कर्मचारियों केंद्र के सामान डीए करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि, केंद्रीय कर्मचारियों के सामान राज्य के कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ता मिल सकता है। इससे संबंधित प्रस्ताव आज कैबिनेट में आने की संभावना है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें