Saturday, October 12, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डMiss Universe 2024 : गुजरात की रिया सिंघा ने जीता 'मिस यूनिवर्स...

Miss Universe 2024 : गुजरात की रिया सिंघा ने जीता ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2024’ का ताज

Miss Universe 2024 : मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब गुजरात की रिया सिंघा ने अपने नाम कर लिया है। बता दें, मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान की राजधानी जयपुर में किया गया था। वहीं साल 2015 में उर्वशी रौतेला के सिर पर मिस यूनिवर्स का ताज रखा गया था।

कड़ी मेहनत को दिया जीत की श्रेय 

बता दें, अपनी सुंदरता और बुद्धिमत्ता से यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता जीतने पर रिया का परिवार बेहद गौरवान्वित है। वहीं मिस यूनिवर्स 2024 का खिताब जीतने के बाद रिया सिंघा ने कहा, “आज खिताब जीतने के बाद मैं आपकी आभारी हूं। यह एक सपने के सच होने जैसा है। मैंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है इसलिए मैं निश्चित रूप से इस खिताब की हकदार हूं।”

ये भी पढ़ें: ‘लापता लेडीज’ की ऑस्कर में हुई ऑफिशियल एंट्री

Miss Universe 2024 : 51 फाइनलिस्टों को हराकर जीता खिताब 

बता दें, अब रिया मिस यूनिवर्स 2024 के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता मेक्सिको में आयोजित की जाएगी। रिया ने 51 फाइनलिस्टों को हराकर खिताब जीता। बता दें, 18 साल की रिया सिंघा गुजरात की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। ज्यादातर वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और उनके 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। वह हमेशा फैंस द्वारा पसंद की जाती हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें