Saturday, October 12, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeचुनाव 2024राज ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे से की मुलाकात, राजनितिक मुद्दों पर...

राज ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे से की मुलाकात, राजनितिक मुद्दों पर की विशेष चर्चा

Mumbai: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) से सोमवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मुलाकात की। इन दोनों नेताओं के बीच औपचारिक चर्चा के बाद करीब बीस मिनट तक बंद कमरे में चर्चा हुई। इस मुलाकात के बाद सियासी चर्चा गरमा गई है।

एकनाथ शिंदे ने किया राज ठाकरे का स्वागत   

बता दें, राज ठाकरे आज सुबह मुख्यमंत्री के शासकीय आवास वर्षा बंगले पर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने राज ठाकरे का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इन दोंनों के बीच कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद दोनों नेताओं की लगभग 20 मिनट तक अकेले में चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि, यह चर्चा आगामी विधानसभा के मद्देनजर की गई है। हालांकि, अभी तक दोनों तरफ से इस चर्चा को गोपनीय रखा गया है।

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर हुई चर्चा 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि, राज ठाकरे ने लोकसभा चुनाव में हमें समर्थन दिया था लेकिन राज ठाकरे कह चुके हैं कि, विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ नहीं रहेंगे। इसलिए अगर वे अपने राजनीतिक रणनीति के लिए कहीं किसी से मिलते हैं तो यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। वहीं शिवसेना शिंदे समूह के नेता और मंत्री उदय सामंत ने कहा कि, राजनीति में हर किसी को किसी से भी मिलने का अधिकार है। अगर राज ठाकरे मुख्यमंत्री से मिले हैं तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। उदय सामंत ने कहा कि, जहां तक मेरी जानकारी है, राज ठाकरे राज्य की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले होंगे।

ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में PM मोदी का बड़ा खुलासा, सालों भटकता रहा…नियति ने राजनीति में पहुंचा दिया

NDA का हिस्सा बनना चाहते हैं राज ठाकरे    

बताया जा रहा है कि, भले ही राज ठाकरे ने घोषणा की है कि, वे विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत NDA गठबंधन के साथ नहीं रहेंगे लेकिन मनसे की समीक्षा बैठकों में पदाधिकारियों का एक धड़ा एनडीए में जाने का पक्षधर है। इसलिए चर्चा हो रही है कि राज ठाकरे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से चर्चा कर NDA का हिस्सा बनना चाहते हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें