Khesarilal Yadav की फिल्म ‘अवैध’ का फर्स्ट लुक जारी, फैंस में खास उत्साह

9
khesarilal-yadav

Khesarilal Yadav : भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) की नई फिल्म ‘अवैध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो चुका है, रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है। फिल्म के पोस्टर में खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) कट्टा बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो फिल्म की कहानी के गंभीर और ग्राउंडेड टोन को दर्शाता है। फिल्म के निर्माता आदित्य कुमार झा और निर्देशक नीरज रणधीर हैं, जबकि खेसारीलाल यादव के साथ अपर्णा मलिक इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

फिल्म को लेकर खेसारीलाल ने कही ये बात

खेसारीलाल ने फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर कहा कि, यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास है, क्योंकि इसमें मेरा किरदार मेरी पिछली फिल्मों से पूरी तरह अलग है। साथ ही कहा कि, इस फिल्म की कहानी समाज के कुछ ऐसे स्याह पहलुओं को उजागर करती है, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज किया जाता है। फर्स्ट लुक में जो पोस्टर देखा जा रहा है, वह फिल्म के संघर्ष और सामाजिक असमानता की झलक दिखाता है। मेरे किरदार की यात्रा चुनौतीपूर्ण है और मुझे यकीन है कि, दर्शक इसे पसंद करेंगे।

अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज उठाएगी फिल्म 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘अवैध’ केवल एक मनोरंजक फिल्म नहीं है, बल्कि यह समाज में हो रहे अन्याय और शोषण के खिलाफ उठने वाली आवाज है। मैं इस फिल्म से दर्शकों के दिलों तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास करूंगा। खेसारीलाल ने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों और टीम के योगदान की भी सराहना की और कहा कि, यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा में एक नया आयाम जोड़ने जा रही है।

ये भी पढ़ें: Donald Trump पर हमले के दौरान हुई लापरवाही, US सीक्रेट सर्विस ने स्वयं को ठहराया जिम्मेदार

खेसारीलाल के फैंस में खास उत्साह   

‘अवैध’ फिल्म का फर्स्ट लुक आते ही खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) के फैंस में खासा उत्साह है और यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा में एक नया मुकाम स्थापित करने की उम्मीद जताई जा रही है। खेसारीलाल का यह पोस्टर उनके फैंस को एक अलग अवतार में दिखा रहा है। फिल्म के पोस्टर में कट्टा बनाते खेसारीलाल का यह रूप उनके किरदार के संघर्षों और सामाजिक ढांचे के खिलाफ बगावत को दर्शाता है, जो दर्शकों के लिए एक नया अनुभव साबित हो सकता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)