Kolkata Rape Case: बंगाल में स्वास्थ्य सेवाएं फिर से बहाल, 43 दिन बाद काम पर लौटे डॉक्टर

12
female-doctor-rape-murder-case

Kolkata Doctors Strike : पश्चिम बंगाम में 43 दिनों की हड़ताल के बाद जूनियर डॉक्टर ड्यूटी पर लौट आए हैं। शनिवार सुबह से आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल समेत विभिन्न सरकारी अस्पतालों की आपातकालीन सेवाओं में जूनियर डॉक्टर काम पर लौट आए हैं। उन्होंने आरजी कर अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग में अपनी ड्यूटी निभानी शुरू कर दी है।

मरीजों ने ली राहत की सांस

जूनियर डॉक्टरों के लौटने से इलाज के लिए आए मरीजों ने भी राहत की सांस ली है। आरजी कर समेत अन्य अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं सुचारू रूप से बहाल हो गई हैं। शनिवार सुबह ड्यूटी पर मौजूद जूनियर डॉक्टर आरजी कर अस्पताल के ट्रॉमा केयर भवन में पहुंच गए और काम संभाल लिया। राज्य के अन्य 25 मेडिकल कॉलेजों में भी जूनियर डॉक्टर आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में लौट आए हैं। हालांकि फिलहाल ओपीडी में जूनियर डॉक्टरों की मौजूदगी नहीं दिख रही है।

ये भी पढ़ेंः- kolkata News : कोलकाता के एक और अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी ने महिला के साथ की अश्लील हरकत

9 अगस्त को दुष्कर्म के बाद हुई थी महिला डॉक्टर हत्या

गौरतलब है कि 9 अगस्त को आरजी कर अस्पताल की एक युवा महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म (Kolkata Rape Case) कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही जूनियर डॉक्टर न्याय और कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। हालांकि शनिवार से वे काम पर लौट आए हैं, लेकिन पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर उनका सांकेतिक आंदोलन जारी रहेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)