CM सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, IGMC में हुआ चेकअप

11
cm-sukkhu

Sukhwinder Sukhu : मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Sukhu) की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए IGMC लाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उनकी स्थिति को देखते हुए कुछ आवश्यक टेस्ट किये। साथ ही डॉक्टरों ने उन्हें रेस्ट की सलाह दी। डॉक्टरों की जांच के बाद वह शिमला में सीएम के सरकारी आवास ओक ओवर में लौट गए।

जांच के बाद सरकारी आवास पर लौटें सीएम सुक्खू 

IGMC के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि, पेट में हल्के दर्द के बाद सीएम स्वास्थ्य जांच को आईजीएमसी पहुंचे थे। फिलहाल अब उनकी हालत पहले से ठीक है और उन्हें घर भेज दिया गया है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और सरकारी आवास ओक ओवर में आराम कर रहे हैं। IGMC प्रशासन द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सीएम सुक्खू आज सुबह अल्ट्रासाउंड के लिए अस्पताल आए। उन्हें पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो रहा था और उनकी परेशानी का कारण जानने के लिए अल्ट्रासाउंड किया गया था। अच्छी बात यह है अल्ट्रासाउंड के परिणाम सामान्य आए। हालांकि, सावधानी के तौर पर खून की जांच भी कराई गई, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी है।

ये भी पढ़ें: भारत में ‘क्वाड शिखर सम्मेलन’ की मेजबानी पर क्यों लगी रोक ? सामने आई असली वजह

अस्पताल से आकर ली कैबिनेट मीटिंग  

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू (Sukhwinder Sukhu) ने बीते कल ही कैबिनेट मीटिंग ली और पूरी तरह स्वस्थ थे। देर रात को ही अचानक उनके पेट में दर्द उठा। मुख्यमंत्री बीते साल अक्टूबर में भी बीमार पड़े थे। तब डॉक्टरों ने उनके पेट में इन्फेक्शन के साथ-साथ पैंक्रियाटाइटिस (Pancreatitis) बताया था। एक सप्ताह तक एम्स दिल्ली में भर्ती होने के बाद सीएम स्वस्थ होकर लौटे थे। जून 2023 में भी सीएम बीमार पड़े थे। तब उन्होंने चंडीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल से उपचार कराया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)