Bangladesh Rain : ढाका में मूसलाधार बारिश से यातायात व्यवस्था ठप, जनजीवन अस्त-व्यस्त

24
dhaka-rain

Bangladesh Rain : बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुई बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज बारिश होनो से राजधानी के कई इलाकों में सड़कों पर इतना पानी भर गया कि, राहगीरों को वापस घरों के लिए लौटना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी कामकाजी लोगों और स्कूली बच्चों और स्टाफ को हुई।

सड़कों पर घुटनों तक भरा पानी 

रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि, इतना पानी बरसा है कि कई सड़कें घुटनों तक पानी में डूबी हुई हैं। कुछ इलाकों में तो कमर तक पानी भर गया है। स्थानीय निवासियों और यात्रियों को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। मीरपुर-10 क्षेत्र के एक निवासी ने कहा कि उसने सुबह करीब सात बजे रिक्शा से कारवां बाजार स्थित अपने कार्यालय जाने का प्रयास किया। मीरपुर-10 से शेवरापारा तक पूरे मार्ग पर पानी भरा मिला। एक बिंदु पर रिक्शा की सीट पानी में डूब गई। इस कारण उन्हें यात्रा छोड़कर घर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

ये भी पढ़ें: CM Mohan Cabinet Meeting : CM मोहन कैबिनेट की बैठक आज, सिंचाई परियोजनाओं समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Bangladesh Rain यातातात व्यवस्था ठप   

बारिश की वजह से सड़कों पर यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। सड़कों पर पानी में वाहन फंसे हुए हैं। जिसकी वजह से लोगों को आने – जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। CNG से चलने वाले ऑटो-रिक्शा विशेष रूप से प्रभावित हुए। कई के इंजन में पानी घुस गया। इसके बाद वह शुरू नहीं हो सके। वहीं ट्रैफिक को देखते हुए लोगों को घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई। साथ ही मौसम विज्ञान कार्यालय ने सुबह एक बुलेटिन जारी किया है। इसमें ढाका सहित कई डिविजन में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)