Uttarakhand News : बढ़ते रेप के मामलों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश, पुलता जलाकर किया विरोध

26
congress-party

Uttarakhand News: उत्तराखंड राज्य में महिलाओं एवं मासूमों के साथ बढ़ते अत्याचार के विरोध में कांग्रेस ने शनिवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में भाजरा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य तिराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा।

कांग्रेस पार्टी ने किया जोरदार प्रदर्शन 

वहीं इस दौरान कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि, राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं और राज्य की भाजपा सरकार इन घटनाओं को करने असफल साबित हो रही है। उन्होंने अंकिता भण्डारी से लेकर हेमा नेगी, पिंकी हत्याकांड, जैसे मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि, हाल की घटनाएं मानवता को शर्मशार करने वाली हैं और देवभूमि की अस्मिता को कलंकित कर रही हैं।

मौजूदा सरकार पर लगाया आरोप 

साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि, महिला अपराधों में उत्तराखंड राज्य सभी हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर पहुंच गया है, जबकि राज्य की भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। कांग्रेस ने इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं मानते हुए इसका विरोध जारी रखने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें: रेप की घटना से आह्त Shreya Ghoshal ने रद्द किया कोलकाता में लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट

Uttrakhand News 

इस दौरान विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, अरविंद नेगी, ऊषा रावत, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट, मनीष नेगी, धीरेन्द्र गरोडिया, विजया कंडारी, अरुणा डंडवासी, देवेन्द्र फर्स्वाण, कुंवर सिंह भंडारी, भक्त दर्शन बिष्ट, मदनलाल सेमवासी, गोपाल रावत, सारिका देवी, बसंती देवी, किशोरी लाल सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)