Saturday, October 19, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeराजनीतिआशीर्वाद रैली में बोले सीएम सैनी, जनता को अपना हिसाब दें भूपेंद्र...

आशीर्वाद रैली में बोले सीएम सैनी, जनता को अपना हिसाब दें भूपेंद्र दीपेंद्र बापू-बेटा

यमुनानगरः कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने जगाधरी विधानसभा में भाजपा शासन के दौरान हुए विकास कार्यों को गिनाया है। कांग्रेस को भी अपने कुशासन के दौरान किए गए कार्यों को बताने की हिम्मत दिखानी चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Saini) ने रविवार को अनाज मंडी छछरौली में आयोजित चुनावी रैली में कही।

चुनावी घोषणा पत्र की बातों को सार्वजनिक करने की मांग

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अनाज मंडी छछरौली में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में उमड़ी हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप लोगों से जीत का आशीर्वाद मांगने आया हूं। आपका जोश, जुनून और जोश बता रहा है कि जगाधरी और हरियाणा की जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कांग्रेस और बापू-बेटा को चुनौती देते हुए कहा कि वे अपने 10 साल के कार्यकाल के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में कही गई बातों को भी सार्वजनिक करें।

तीसरी बार बनेगी सरकार

हमारा हिसाब-किताब तैयार है, क्योंकि हमने अपने वादे पूरे किए हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में विकास की गति निरंतर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग आगामी विधानसभा चुनाव में ऐसे झूठ फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दें। सभी भाजपा कार्यकर्ता संकल्प लें कि वे घर-घर जाकर आगामी अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा में तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ेंः-कोलकाता रेप-हत्या कांड पर फूटा हरभजन सिंह का गुस्सा, CM ममता कर डाली बड़ी मांग

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल ने जन आशीर्वाद रैली में जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा को निरंतर गति दे रहे हैं। आज उन्होंने किसानों को सौगातों की झड़ी लगा दी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें