सुरक्षा बलों ने चाईबासा में नक्सलियों का बंकर किया ध्वस्त, 5 किलो का शक्तिशाली IED बम बरामद

32
naxalites-released-a-video-we-will-

IED, चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में गुरुवार को सुरक्षा बलों और पुलिस ने नक्सली कैंप ध्वस्त किया। कैंप से एक राइफल, हेडसेट, बारूद की थैली, तार, टिफिन और नक्सलियों के दैनिक उपयोग की कई वस्तुएं बरामद की गई हैं। यह कैंप टोंटो थाना के सरजोमबुरु के पास जंगल की पहाड़ियों में चलाया जा रहा था।

5 किलो का शक्तिशाली बम बरामद

सर्च ऑपरेशन के दौरान सारंडा वन क्षेत्र के बालिबा में 5 किलो का शक्तिशाली IED भी बरामद किया गया, जिसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया है। यह आईईडी सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया था।

इससे पहले सुरक्षा बलों के ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा किए गए लैंडमाइन विस्फोट में एक एसआई बुरी तरह घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इलाज करा रहे एसआई से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

ये भी पढ़ेंः- Zika virus: लगातार बढ़ती जा रही मरीजों की संख्या, इलाज जारी

बड़े पैमाने पर चल रहा अभियान

बताया गया है कि नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ ​​उपतन समेत नक्सलियों का हथियारबंद दस्ता सारंडा जंगल क्षेत्र में कैंप कर रहा है, इसकी सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों और पुलिस ने सात अगस्त से ही अभियान शुरू कर दिया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)