Tuesday, October 22, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
HomeखेलParis Olympics 2024: भारत ने हॉकी में रचा इतिहास, 52 साल...

Paris Olympics 2024: भारत ने हॉकी में रचा इतिहास, 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया

Paris Olympics 2024, पेरिस: पेरिस ओलंपिक में बेल्जियम से मिली हार के बाद भारतीय हॉकी टीम ने जोरदार वापसी करते हुए पूल बी के मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा दिया। यह भारत का आखिरी पूल मैच था। यह जीत ऐतिहासिक है, क्योंकि भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराया है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास

इस मैच में भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने दो और अभिषेक ने एक गोल किया। भारतीय हॉकी टीम ने इससे पहले 1972 में ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए यह ग्रुप काफी मुश्किल था, क्योंकि बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया जैसी दो मजबूत टीमों से मुकाबला था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच भारत के लिए बड़ी बाधा माना जा रहा था। इस जीत ने निश्चित तौर पर भारतीय हॉकी टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है।

ये भी पढ़ेंः- IND vs SL 1st ODI: भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर, श्रीलंका ने टीम इंडिया के सामने रखा इतने रनों का लक्ष्य

Paris Olympics: हरमनप्रीत ने 32वें मिनट में किया अहम गोल

इस करीबी मुकाबले में भारत ने पहले हाफ में अपना दबदबा बनाए रखा, जहां उसने पहले क्वार्टर में ही दो गोल दागे। भारत ने मैच की शानदार शुरुआत की। टीम ने पहले क्वार्टर में ही दो गोल दागे। अभिषेक ने 12वें मिनट में पहला गोल किया और इसके ठीक एक मिनट बाद हरमनप्रीत सिंह ने बढ़त को दोगुना कर दिया। हालांकि, दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया के थॉमस क्रेग ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 2-1 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने 32वें मिनट में एक और गोल करके भारत की स्थिति मजबूत कर दी।

Paris Olympics: दूसरे स्थान पर पहुंचा भारत

मैच के अंत में ऑस्ट्रेलिया के ब्लेक गोवर्स ने पेनाल्टी पर गोल किया, जिससे मैच रोमांचक हो गया लेकिन भारत ने अंत तक बढ़त बनाए रखी। इस मैच में भारत को बॉल पोजिशन ज्यादा मिली, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ज्यादा आक्रामक रही। इस जीत के साथ भारत पूल बी में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर खिसक गया है। इस पूल में बेल्जियम शीर्ष पर है और अर्जेंटीना चौथे स्थान पर है। पेरिस ओलंपिक के पुरुष हॉकी क्वार्टर फाइनल 4 अगस्त से शुरू होंगे। भारत ने इससे पहले पूल बी में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद अर्जेंटीना के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था। इसके बाद आयरलैंड को 2-0 से हराया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें