Sanjay Dutt Birthday : 65वां जन्मदिन मना रहे संजय दत्त, पत्नी ने खास अंदाज में किया विश

67
sanjay-dutta-birthday

Sanjay Dutt Birthday: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आज वो अपना 65वां जन्मदिन मना रहे है। उन्होंने अपने 40 साल के करियर में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में अपना अंदाज दिखाया है। उनको अपने करियर में जितनी सफलता मिली उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही विवादों से घिरी रही।

फैंस ने दी ढेरों बधाईयां

संजय दत्त के जन्मदिन के इस खास मौके पर उनके चाहने वाले प्रशंसक उन्हें ढेरों बधाईयां दे रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने एक वीडियो पोस्ट के जरिए उनको खास अंदाज में विश किया है। इस वीडियो में पत्नी के साथ उनकी खूबसूरत तस्वीरें है, जिसके साथ मान्यता ने प्यार भरा कैप्शन लिखकर पति पर दिल खोलकर प्यार लुटाया है।

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

 Sanjay Dutt Birthday : प्यार भरे अंदाज में पति को किया विश 

दरअसल, मान्यता ने हसबैंड संजय दत्त के जन्मदिन के मौके पर खास पलों की तस्वीरें शेयर की है, साथ ही कैप्शन में लिखा है – “मेरे जीवन साथी को जन्मदिन की बहुत बधाई। मेरे सबसे मजबूत और फुल ऑफ लाइफ सपोर्ट सिस्टम। आपके अंदर की ऊर्जा की किरणें, सभी बाधाओं को पार कर जाती हैं, किसी भी कठिनाइयों और चुनौतियों पर काबू पा लेती हैं। आप जैसे हैं, वैसे ही रहें। आप अनमोल हैं, सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि उन सब के लिए जो आपसे प्यार करते हैं, आपको दिलो-जान से चाहते हैं। मेरे स्टार आप ऐसे ही चमकते रहो। बहुत सारा प्यार।

 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Maanayata Dutt (@maanayata)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)