Friday, October 25, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeबंगालचुनावी नतीजों के बाद गोघाट में तनाव: पुलिसकर्मी और भाजपा कार्यकर्ता घायल

चुनावी नतीजों के बाद गोघाट में तनाव: पुलिसकर्मी और भाजपा कार्यकर्ता घायल

Hooghly : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद से ही राज्य के विभिन्न इलाकों में लगातार हिंसा की खबरें आ रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार रात हुगली जिले के गोघाट में भी हिंसा हुई। यहां तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगा है। हालांकि कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को नकार दिया है।

उपद्रव रोकने की कोशिश में पुलिसकर्मी घायल

मिली जानकारी के अनुसार हुगली के गोघाट के भुरकुंडा इलाके में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया, जिसमें करीब आठ भाजपा कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आईं। चार घायलों को कामारपुकुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उपद्रव रोकने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। हालांकि तृणमूल ने आरोपों को नकार दिया है।

यह भी पढ़ें-हिम्मत सिंह बने HSSC के नए चेयरमैन, CM नायब सिंह ने दिलाई शपथ

स्थानीय भाजपा अध्यक्ष विजय राय ने शनिवार को कहा कि तृणमूल नेता इलाके से भाजपा का झंडा हटाने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि झंडा नहीं खोलने पर शुक्रवार रात उन्हें और उनके भाई को बुरी तरह पीटा गया।

महिला कार्यकर्ताओं पर भी किया हमला

आरोप है कि भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं पर भी हमला किया गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने पथराव शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर गोघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ईंट लगने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। बाद में बड़ी संख्या में फोर्स ने जाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव है।

 (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें