Friday, October 25, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeमध्य प्रदेशMP Weather Update: एमपी में बारिश ने दी दस्तक, भोपाल समेत इन...

MP Weather Update: एमपी में बारिश ने दी दस्तक, भोपाल समेत इन जिलों में हुई मानसून की एंट्री

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मानसून आने की आहट शुरू हो गई है। पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में मानसून शुक्रवार को ही प्रवेश कर चुका है। वहीं, अब भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत 8 जिलों में अगले 48 घंटे में मानसून दस्तक दे सकता है। इससे पहले यहां पर प्री-मानसूनी एक्टिविटी जारी रहेगी। बताया जा रहा है कि, शाजापुर, राजगढ़ में आज शनिवार को तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि ग्वालियर और दतिया में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।

MP Weather Update: इन 43 जिलों में बारिश ने दी दस्तक

इससे पहले गुरुवार-शुक्रवार की रात प्रदेश के 43 जिलों में बारिश हुई थी। भोपाल के बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) में 5 घंटे में 4.8 इंच बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, सीहोर में 4 इंच बारिश हुई। इसके अलावा इंदौर, उज्जैन, विदिशा, बालाघाट समेत अन्य जिलों में भी तेज और रिमझिम बारिश हुई थी। इसी बीच छह जिलों में मानसून ने प्रवेश कर लिया। जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया, भोपाल, इंदौर, जबलपुर संभाग में अब मानसून पहुंचेगा। इसके बाद अन्य जिलों में आएगा वहीं ग्वालियर और चंबल में सबसे आखिरी में मानसून पहुंचनें की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा ! 

बारिश से तापमान में हुई गिरावट

शुक्रवार को भी भोपाल, बैतूल, धार, इंदौर, खंडवा, उज्जैन, और जबलपुर में बारिश हुई, इसकी वजह से दिन के तापमान में गिरावट देखी गई। बता दें, भोपाल में पारा 32.7 डिग्री, इंदौर में 31 डिग्री, ग्वालियर में 38.6 डिग्री, जबलपुर में 35.4 डिग्री, उज्जैन में पारा 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। यहां 30.8 डिग्री तापमान रहा। धार में 31.3 डिग्री और खंडवा में 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। मंडला में सबसे ज्यादा 43.5 डिग्री  सेल्सियस रहा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें