Friday, October 18, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeटॉप न्यूज़Bharat Ratna: कर्पूरी ठाकुर-चौधरी चरण सिंह समेत 5 विभूतियों को मिला भारत...

Bharat Ratna: कर्पूरी ठाकुर-चौधरी चरण सिंह समेत 5 विभूतियों को मिला भारत रत्न, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Bharat Ratna, नई दिल्लीः राष्ट्रपति भवन में शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की पांच महान हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया। भारत रत्न से सम्मानित होने वाली पांच हस्तियों में पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवानी (LK Advani) को छोड़कर बाकी सभी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur), देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व पीवी नरसिम्हा राव और देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

आडवाणी को उनके घर जाकर सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति

हालांकि बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न से सम्मानित किया जाना था, लेकिन स्वास्थ्य के चलते आज वह राष्ट्रपति भवन नहीं पहुंचे लेकिन 31 मार्च को राष्ट्रपति उनके घर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगी। आडवाणी को छोड़कर बाकी चारों विभूतियों को मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया। उनके परिजनों ने राष्ट्रपति से सम्मान लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य महत्वपूर्ण लोग भी मौजूद रह सकते हैं।

इन्हें मिला भारत रत्न

  • कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur)
  • लाल कृष्ण आडवाणी ( LK Advani)
  • चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh)
  • पीवी नरसिम्हा राव (PV Narasimha Rao)
  • एमएस स्वामीनाथन (MS Swaminathan)

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। केंद्र की मोदी सरकार की ओर से उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न देने की घोषणा की गई थी। शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर को यह सम्मान मिला।

ये भी पढ़ें..Mukhtar Ansari: सुपुर्द-ए-ख़ाक हुआ मुख्‍तार अंसारी, कालीबाग कब्रिस्‍तान में बड़ी तादाद में जुटे लोग

देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव (PV Narasimha Rao) को भी मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति से यह सम्मान उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव को मिला। वहीं, देश के एक और पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा माने जाने वाले चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) को भी मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में उनके पोते जयंत चौधरी को यह सम्मान मिला।

देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन (MS Swaminathan) को भी भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। उनकी बेटी नित्या राव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मान मिला। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत केंद्र सरकार के कई मंत्री और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें