Friday, October 18, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeहरियाणाकैथल में बोले सीएम मनोहर लाल, कांग्रेस को बर्बाद करने में लगे...

कैथल में बोले सीएम मनोहर लाल, कांग्रेस को बर्बाद करने में लगे हैं राहुल गांधी

CM Manohar Lal visits Kethal: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को बीजेपी के कपिल कमल कार्यालय पहुंचे। मंच पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं को बीजेपी का प्लेकार्ड पहनाकर पार्टी में शामिल किया गया। मुख्यमंत्री ने पुंडरी के पूर्व विधायक दिनेश कौशिक, आम आदमी पार्टी नेता राम प्रताप गुप्ता, महंत राजेंद्र गिरी और पूर्व डीजीपी बीएस सिंधु को पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का गठन किया और अन्य नेताओं ने गांधीजी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी और अंग्रेजों को भगाया। अंग्रेजों के जाने के बाद गांधीजी ने कहा था कि अब कांग्रेस का लक्ष्य हासिल हो गया है। अब कांग्रेस को ख़त्म कर देना चाहिए। उस समय उनकी दूसरी सोच यह थी कि अब देश की जनता को यह सोचना चाहिए कि वे देश को कैसे चलाएंगे।

अब एक ही परिवार ने देश की सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया और उसे छोड़ा नहीं। इसके बाद 1951 में जनसंघ का गठन हुआ क्योंकि सरकार पर नियंत्रण के लिए मजबूत विपक्ष का होना जरूरी था। इससे पहले सरकार का मतलब कांग्रेस होता था और कांग्रेस का मतलब सरकार होता था। पहली बार जब जनसंघ के तीन सांसद चुने गए तो लोगों को एहसास हुआ कि देश में कांग्रेस के अलावा कोई और सरकार भी बन सकती है।

मार्च में होगी लोकसभा चुनाव की घोषणा

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी ने देश में 370 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। एनडीए ने 400 पार का लक्ष्य रखा है। जो कार्यकर्ताओं की मेहनत से संभव हुआ है। देश में 10 मार्च के बाद कभी भी लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपना लक्ष्य निर्धारित कर भाजपा को 370 सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल कराने में जुट जाना चाहिए। इस मौके पर सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी, राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें