Friday, October 18, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडRape case: आठ लोगों ने बनाया नाबालिग को हवस का शिकार

Rape case: आठ लोगों ने बनाया नाबालिग को हवस का शिकार

Rape case : कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म (rape)का मामला सामने आया है। जहां पीडि़ता ने एक परिवार के आठ लोगों पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। जिसके बाद पीडि़ता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीडि़ता के परिजनों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि, उसकी भतीजी बीती 13 फरवरी को अपने मामा के घर से कोतवाली क्षेत्र के रुड़की स्थित अपने गांव में पहुंची और डरी सहमी सी रहने लगी। जब उन्होंने उससे कारण पूछा तो उसने बताया कि, मामा के परिवार के आठ लोग पिछले पांच महीने से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करते चले आ रहे हैं।

नाबालिग का कराया गर्भपात

आरोप है कि, इस बीच उन्होंने उसे गर्भवती होने पर गर्भपात करने की दवा खिलाकर गर्भपात भी करा दिया था। उन्होंने घटना का जिक्र करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। घटना के बाद आरोपित उसे रुड़की छोड़ आए। इसका पता चलने पर युवती के चाचा युवती को साथ लेकर लक्सर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: डिनर पर आए दोस्तों ने विक्रांत मैसी को सिखाया जीवन का सबसे बड़ा सबक

लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि, नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की तहरीर के आधार पर मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें