Sunday, October 6, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeआस्थाShivpal Singh Yadav ने की जयंत चौधरी की तारीफ, इस बात पर...

Shivpal Singh Yadav ने की जयंत चौधरी की तारीफ, इस बात पर जताया भरोसा

Shivpal Singh Yadav: समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जयंत चौधरी को हम जानते हैं, वह किसानों की लड़ाई को कमजोर नहीं होने देंगे। जयंत के पिता जी को भी हम जानते थे, उन्होंने किसानों की लड़ाई को कमजोर नहीं होने दिया।

जयंत चौधरी आज भी हमारे साथ हैं

यह बातें उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे सपा महासचिव ने पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी आज भी हमारे साथ हैं। हम गठबंधन में है। भाजपा और मीडिया झूठ फैला रही है। किसानों के लिए हमारी लड़ाई है और इसमें जयंत हमारे साथ रहेंगे। किसान के अधिकार के लिए हमारे साथ कदम से कदम मिला कर चलेंगे।

Mauni Amavasya: लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

जयंत चौधरी ने किसानों की लड़ाई लड़ी

शिवपाल यादव के बयान पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश पदाधिकारियों ने भी मोहर लगायी और कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसानों की लड़ाई लड़ी है। ये पार्टी किसानों के लिए लड़ते हुए कई बार विपक्ष में रही है। किसानों के हित में जो भी मुद्दे हैं, रालोद हमेशा उठाती रहेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें